क्या आप भी अपना व्हाट्सएप नंबर बदलना चाहते हैं, लेकिन अपनी व्हाट्सएप चैट को खोना नहीं चाहते हैं? तो आज आप सही जगह पर आए है। आज के इस आर्टिकल में मैने स्टेप बाय स्टेप बताया है की कैसे आप अपनी exciting chat को खोए बैगर अपने व्हाट्सएप नंबर को बदल सकते हैं।
व्हाट्सएप में एक मौजूदा फीचर है जिसे Change Number कहा जाता है, जो User को अपना नंबर बदलने का फीचर देता है, जो उनके व्हाट्सएप अकाउंट से जुड़ा होता है।
यदि आप अपना व्हाट्सएप नंबर बदलना चाहते हैं तो आपका current number चालू होना चाहिए, उसका उपयोग होना चाहिए। इसके अलावा आपके नंबर पर कॉल और मैसेज भी रिसीव होने चाहिए।
साथ ही, यह फीचर तभी काम करता है, जब आप अपना मोबाइल नंबर बदल रहे हों, न कि स्मार्टफोन।
यदि आप अपना डिवाइस भी बदल रहे हैं, तो आपको अपने पुराने फोन पर व्हाट्सएप का बैकअप लेना चाहिए और फिर इसे अपने नए हैंडसेट में पुराने नंबर के साथ इंस्टॉल करना चाहिए। उसके बाद ही आप अपना व्हाट्सएप नंबर को बदल सकते हैं।
How To Change WhatsApp Number Details In Hindi
नीचे मैने व्हाट्सएप नंबर बदलने के लिए स्टेप बाय स्टेप जानकारी दी है। जिसे आप फॉलो कर सकते हैं।
स्टेप 1: सबसे पहले आपके स्मार्टफोन में WhatsApp App को ओपन कर लीजिए।
स्टेप 2: व्हाट्सएप ऐप में आपको सेटिंग को ओपन करना है और उसके अंदर आपको "Account" सेक्शन में जाना है।
स्टेप 3: इसके बाद यहां पर आपको Change Number के ऑप्शन को पसंद करना है। जिसके बाद एक स्क्रीन खुलेगी जिसमे लिखा होगा की "अपना फ़ोन नंबर बदलने से आपके account info, groups और settings भी माइग्रेट हो जायेगी।" इसके बाद आपको Next बटन पर क्लिक करना है।
स्टेप 4: उसके बाद आपसे आपका पुराना नंबर और नया नंबर डालने को बोलेगा। जिसके बाद आपको Next पर क्लिक करना है।
स्टेप 5: अब अगली स्क्रीन में आप एक मैसेज पढ़ेंगे जो आपके व्हाट्सएप नंबर को बदलने के आपके डिसीशन को कन्फर्म करता है और आपसे यह भी पूछता है कि क्या आप इस change के बारे में अपने कांटेक्ट को सूचित करना चाहते हैं?
स्टेप 6: आप यहां तीन विकल्प चुन सकते हैं- सभी कॉन्टेक्ट, कांटेक्ट जिनके साथ मेरी चैट है और कस्टम
स्टेप 7: आखिर में Done बटन पर क्लिक करे।
WhatsApp अब आपसे अपना नया नंबर रजिस्टर करने के लिए कहेगा। व्हाट्सएप रजिस्ट्रेशन प्रोसेस के जैसे ही, आपको अपने नए नंबर पर छह अंकों का कोड प्राप्त होगा।इसे आपको वापस add करें।
प्रोसेस एक बार पूरा हो जाने पर, व्हाट्सएप पर आपका नंबर बदल जाएगा, जबकि आपकी पुरानी चैट वैसी ही रहेंगी।