Android Phone में WhatsApp में अपना बैंक खाता कैसे जोड़ें? How to add a bank account in whatsapp details in hindi
तो हाल ही में व्हाट्सएप ने अपना एक और नया फीचर लॉन्च किया है Payment का, अब आप व्हाट्सएप पर मेंट की मदद से पैसे को रिसीव और सेंड कर सकते हैं।
तो आज के इस आर्टिकल में जानेंगे कि Android Phone में WhatsApp में अपना बैंक खाता कैसे जोड़ें? How to add a bank account in whatsapp details in hindi
अपने व्हाट्सएप में बैंक अकाउंट जोड़ने के लिए नीचे मैंने स्टेप बाय स्टेप गाइड दी है जिसे आप फॉलो कर सकते हैं।
व्हाट्सएप में अपना बैंक अकाउंट कैसे जोड़ें? WhatsApp Me Bank Account Kaise Add Kare?
Step 1: सबसे पहले अपने एंड्रॉयड डिवाइस में व्हाट्सएप ऐप को ओपन कीजिए।
Step 2: उसके बाद आपको उपर की और तीन डॉट का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करे। अब आपके सामने एक लिस्ट ओपन होगी।
Step 3: अब आपके सामने जो लिस्ट खुलेगी, उसमे आपको "Payment" के ऑप्शन पर क्लिक करे और उसके बाद add new account पर क्लिक करे।
Step 4: बाद में 'payments terms and privacy policy' को स्वीकार करने के लिए 'accept and continue' पर क्लिक करे।
Step 5: अब, 'verify via SMS' और फिर 'allow' पर टैप करें।
Step 6: बैंकों की सूची से अपने बैंक का नाम चुनें।
Step 7: फिर, उस बैंक खाते पर टैप करें जिसे आप व्हाट्सएप से payment भेजने और प्राप्त करने के लिए जोड़ना चाहते हैं।
Step 8: आखिर में Done पर क्लिक करे
So Guys, अब आपने आसानी से अपने व्हाट्सएप में अपना बैंक अकाउंट जोड़ लिया है।
Note: यह बात ध्यान रखे 👇
- पैसे भेजने के लिए, आपको अपने डेबिट कार्ड के अंतिम 6 अंक और उसकी समाप्ति तिथि को भी वेरिफाई करना होगा।
- शुरुआती बैंक सेट अप के दौरान आपको केवल 'payments terms and privacy policy' स्वीकार करने की आवश्यकता होती है।
- यदि आपको सूची में अपना बैंक नहीं मिला, तो संभावना है कि यह सपोर्ट न हो।
WhatsApp payments UPI (Unified Payment Interface) का उपयोग करता है और ज्यादातर सभी प्रमुख बैंकों को सपोर्ट करता है। Payment enable करने के लिए आपके व्हाट्सएप खाते से जुड़े फोन नंबर का उपयोग आपके बैंक खाते की जानकारी की पहचान के लिए किया जाता है।