एयरटेल भारत में सबसे अधिक उपयोग किये जाने वाले टेलीकॉम नेटवर्क्स में से एक है। पहले एयरटेल भारत का सबसे बड़ा टेलीफोन नेटवर्क हुआ करता था लेकिन उसके बाद जियो आ गया और जियो सभी कंपनियों को पीछे छोड़ते हुए नंबर एक पर चला गया लेकिन वर्तमान में एयरटेल नई सिमो की बिक्री में तेजी से आगे बढ़ रहा हैं। एयरटेल की बेहतरीन सुविधाए लोगो को इसकी तरफ आकर्षित कर रही हैं।
अगर आपने भी हाल ही में एयरटेल की सिम ली हैं तो आप जानना चाहते होंगे की 'एयरटेल सिम एक्टिवेट कैसे करें' (How to Activate Airtel Sim in Hindi)? अगर हाँ, तो यह लेख पूरा पढ़े क्युकी इस लेख में हमने Airtel SIM Activate Kaise Kare के विषय पर पूरी जानकारी आसान भाषा में देंगे।
एयरटेल सिम को एक्टिवेट कैसे करें - How to Activate Airtel Sim in Hindi?
अगर आप Airtel SIM Activate Kaise Kare के बारे में सर्च कर रहे हो तो आपके सामने कई परिस्थितियां हो सकती है जैसे कि हो सकता है कि आपने एक नई एयरटेल सिम खरीदी हो या फिर आपने अपनी सिम को किसी दूसरे नेटवर्क से एयरटेल नेटवर्क पर शिफ्ट करवाया हो।
ऐसा भी हो सकता है कि आपने एक नई 4G सिम खरीदी हो और आपकी सिम अभी तक चालू नहीं हुई हो। ऐसे में विभिन्न परिस्थितियों के अनुसार एयरटेल सिम को चालू करने के विभिन्न तरीके मौजूद है और इस लेख में हम आपको उन सभी तरीकों के बारे में बताने वाले हैं जिनके द्वारा आप आसानी से अपने एयरटेल सिम को चालू या फिर कहा जाए तो ऐक्टिवेट कर सकते हो।
विभिन्न स्थितियों में एयरटेल सिम को चालू करने के निश्चित और वर्किंग तरीके मौजूद है जो टेलीकॉम कंपनी के द्वारा खुद निर्धारित किए गए हैं।
हमने इस लेख में केवल उन्हीं तरीकों के बारे में जानकारी दी है जो टेलीकॉम कंपनी के द्वारा निर्धारित है। अगर आप एयरटेल की सिम को एक्टिवेट करना चाहते हैं तो आपको इन तरीकों को फॉलो करना होगा और तभी आप अपनी सिम को एक्टिवेट कर सकेंगे।
इस लेख में हम आपको Airtel SIM Activate Kaise Kare के विषय से जुड़े हुए सभी तरीको की Step-by-Step जानकारी देंगे।
नए एयरटेल सिम को चालू कैसे करे?
अगर आप ने हाल ही में बेहतरीन टेलीकॉम सुविधाएं प्राप्त करने के लिए एक नई एयरटेल की सिम खरीदी है तो आप जरूर सोच रहे होंगे कि आखिर 'नई एयरटेल सिम को एक्टिवेट कैसे करें'? दरअसल यह प्रक्रिया काफी आसान है और आपको यह जानकर खुशी होगी कि आप आसानी से अपने घर बैठे हुए अपने नई एयरटेल सिम को एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके लिए आपको निम्न स्टेप्स को फॉलो करना होगा:
• सबसे पहले अपने फ़ोन को ऑफ कर दे।
• उसके बाद अपने फ़ोन में सिम कार्ड इन्सर्ट करे।
• इसके बाद फोन को ऑन करे।
• अब थोड़ी देर इंतजार करे जब तक की आपके फ़ोन में नेटवर्क ना आ जाये।
• नेटवर्क आने के बाद 59059 डायल करे।
• अब आपसे भाषा चुनने को कहा जायेगा और हिंदी व अंग्रेजी का विकल्प दिया जायेगा, बताये गए नंबर को दबाकर अपनी भाषा को चुने।
• इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जायेगा और वह ओटीपी आपसे माँगा जायेगा, उसे एंटर करे।
• ओटीपी डालने के बाद पहले आपको बताया जायेगा की आपका ओटीपी सही हैं और फिर आपसे इंटरनेट सर्विस ऑन करने के लिए परमिशन मांगी जाएगी।
• बताये गए नंबर को प्रेस करके अपनी इंटरनेट सर्विस शुरु करने की परमिशन दे।
इसके बाद कुछ देर में आपका एयरटेल सिम एक्टिवेट हो जायेगा। सिम के एक्टिवेट होने के बाद आप आसानी से कॉलिंग और इंटरनेट सेवाओं का लाभ उठा पाओगे।
नए एयरटेल 4जी सिम को एक्टिवेट कैसे करे?
अगर आपने हाल ही में नया एयरटेल 4जी सिम खरीदा हैं तो आप जरुर जानना चाहते होंगे की Airtel 4G Sim Ko Activate Kaise Kare? अगर हाँ, तो बता दे की नए एयरटेल 4जी सिम को एक्टिवेट करना वाकई में काफी आसान हैं। इसके लिए आपको बस टेलीकॉम कम्पनी के द्वारा निर्धारित की गयी प्रक्रिया को फॉलो करना होगा, जो कुछ इस प्रकार हैं:
• सबसे पहले अपने फ़ोन को स्विच-ऑफ करे।
• इसके बाद फ़ोन में अपना नया एयरटेल 4जी सिम इन्सर्ट करो।
• इसके बाद फ़ोन को ऑन करो।
• इसके बाद अपने फ़ोन में अपनी नई एयरटेल सिम के नेटवर्क आने का इंतजार कीजिये।
• अब जब एक बार आपके फोन में आपकी नयी एयरटेल 4जी सिम का नेटवर्क शो होने लगे तब अपने सिम कार्ड के कवर पर पीछे की तरफ लिखे हुए 20 अंक की संख्या को 121 पर मैसेज करना हैं।
• इसके बाद आपको एक मैसेज मिलेगा जिसमे आपसे पूछा जायेगा की क्या आप अपनी सिम को एक्टिवेट करना चाहते हो? इसके जवाब में आपको 1 लिखकर भेजना हैं।
इसके बाद कुछ देर में ही आपकी सिम एक्टिवटे हो जाएगी। अगर आप पहले 2जी या 3जी एयरटेल सिम का इस्तेमाल करते थे तो इस प्रक्रिया को फॉलो कर आप बिना नंबर बदले ही अपनी सिम को 4जी भी बना सकते हो।
पोर्ट करवाने के बाद नए एयरटेल सिम को एक्टिवेट कैसे करे?
पहले जो नेटवर्क्स या फिर कहा जाये तो टेलीकॉम कम्पनिया बेहतरीन सुविधाएं देती थी, अब अधिक कॉम्पटीशन के चलते उनके ऑफर और सुविधाए कम होते जा रहे है और सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए कीमते भी बढ़ती जा रही हैं जिसकी वजह से लोग एयरटेल पर शिफ्ट कर रहे हैं।
अगर आपने भी अपने नंबर को पुराने टेलीकॉम नेटवर्क से एयरटेल पर शिफ्ट किया हैं अर्थात अपनी सिम को पोर्ट करवाया है तो आप जानना चाहते होंगे की 'Port Karvane Ke Bad Airtel Sim Ko Activate Kaise Kare'? इसके लिए आपको बस निम्न स्टेप्स को फॉलो करना हैं:
• सबसे पहले आपको अपने फ़ोन को स्विच ऑफ़ करने हैं।
• फ़ोन को स्विच ऑफ करने के बाद आपको सिम को फ़ोन में इन्सर्ट करना हैं।
• इसके बाद आपको अपने फ़ोन को ऑन करना हैं।
• इसके बाद जब आप फ़ोन को ऑन करोगे तो आपसे एक पिन माँगा जायेगा जिसमे आपको 1234 संख्या डालकर एंटर कर देना हैं।
इसके बाद आपका फ़ोन चालू हो जायेगा और आप देखेंगे की आपके सिम के नेटवर्क भी आ चुके हैं। अगर आपसे पिन नहीं मांगी जाती हैं तो हो सकता हैं की आपका फ़ोन नंबर अर्थात पोर्ट कराई गयी आपकी एयरटेल की सिम औटोमाटिकली ही चालू हो जाये। पोर्ट किए हुई सिम को एक्टिवेट करने के बाद आप आसानी से टेलीकॉम नेटवर्क के द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं का लाभ उठा सकोगे।
आज आपने क्या सीखा: Airtel Sim Activate कैसे करे?
वैसे तो वर्तमान समय में आप जब सिम को खरीदने या फिर पोर्ट करवाने जाते हो तो ऑपरेटर ही आपको बता देता है कि आप इस सिम को कैसे एक्टिवेट या फिर चालू कर सकते हो।
लेकिन कई बार जब ऐसा नहीं हो पता तब आपको 'नई एयरटेल सिम एक्टिवेट कैसे करें' (Airtel SIM Activate Kaise Kare) पर गाइड की आवश्यकता पड़ती है। यही कारण है कि हमने यह लेख तैयार किया है जिसमें एयरटेल सिम को एक्टिवेट करने पर पूरी जानकारी आसान भाषा में दी गई है। उम्मीद है कि आपको यह लेख आपके लिए फायदेमंद और ज्ञानवर्धक साबित हुआ होगा।
ये जरूर पढ़े: