क्या आप जानते है की ट्रेडिंग अकाउंट क्या होता है?
ट्रेडिंग अकाउंट कैसे खोल सकते है? और इसके लिए कौन कौन से डॉक्यूमेंट की जरूरत होती है?
यदि नही जानते हैं तो आप आज सही जगह पर आए है...
आज के इस आर्टिकल में बताया है की Trading Account क्या होता है? Trading Account में खाता कैसे खोले? और ट्रेडिंग अकाउंट से जुड़ी जानकारी हिंदी में दी है।
तो आइए जानते है...
Trading Account क्या होता है? Trading Account Kya Hai?
ट्रेडिंग अकाउंट एक प्रकार का व्यापारिक खाता या अकाउंट कहते है, शेयर मार्केट में शेयर खरीदने के लिए आपको डीमेट अकाउंट और ट्रेडिंग अकाउंट की जरूरत होती है।
इसको आसान से शब्दो में कहे तो शेयर मार्केट में एक नियमित समय के अंतराल में व्यापार से जो लाभ या नुकसान होता है, उसकी जानकारी जानने के लिए एक अकाउंट बनाया जाता है, जिसको हम ट्रेडिंग अकाउंट कहते है।
ट्रेडिंग अकाउंट को शेयर मार्केट से शेयर खरीदने के लिए, बेचने के लिए और पैसे की लेन देन के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
आपके ट्रेडिंग खाते को आपके डीमेट अकाउंट के साथ लिंक कर दिया जाता है। जब भी आप कोई शेयर खरीदते है तो आपका ऑर्डर कंप्लीट हो जाने के बाद आपके खरीदे हुए शेयर आपके डीमेट अकाउंट में जमा हो जाते है। इसके लिए जितने भी चार्जिस, शेयर की कीमत और ब्रोकरेज चार्ज होती है वो आपके ट्रेडिंग अकाउंट से पैसे कट जाते है।
यह बात हुई शेयर खरीदने की, इसी तरह से जब भी आप कोई शेयर बेचते है तो वो शेयर आपके डीमैट अकाउंट से कम कर दिए कटे है और उन शेयर की कीमत में से अलग अलग चार्ज और टैक्स को काटकर बाकी बचा पैसा आपके ट्रेडिंग अकाउंट में जमा हो जाता है।
दोस्तो हम सीधे ही मार्केट से कोई शेयर नही खरीद सकते है या ऑर्डर नही दे सकते है। इसके लिए आपको स्टॉक ब्रोकर की मदद लेनी होती है और वही स्टॉक ब्रोकर आपके शेयर को खरीदना और बेचने के लिए मार्केट तक पहुंचाता है।
Trading Account खोलने के लिए जरूरी Documents
So Guys आप ट्रेडिंग अकाउंट खोलवाना चाहते है तो आपको जरूरी डॉक्यूमेंट के जरूरत होगी, जिसके बारे में नीचे बताया है
- अकाउंट ओपनिंग फॉर्म
- फोटो आईडी प्रमाण: पैन कार्ड/ वोटर आईडी/ पासपोर्ट/ ड्राइविंग लाइसेंस/ आधार कार्ड।
- एड्रेस प्रूफ़: टेलीफोन या बिजली बिल/ राशन कार्ड/ पासपोर्ट/ वोटर आईडी/ ड्राइविंग लाइसेंस।
- बैंक खाता संख्या
- पासपोर्ट साइज़ का फ़ोटो
ऑनलाइन ट्रेडिंग अकाउंट कैसे खोल सकते है?
जी हा, आप ऑनलाइन आज ट्रेडिंग अकाउंट ओपन कर सकते हैं। इसके लिए आप GROWW APP का उपयोग कर सकते है। Groww App में ट्रेडिंग अकाउंट खोलना बहुत ही आसान है। जिसके लिए आप नीचे दिए वीडियो को देख सकते है।
आज आपने क्या सीखा: Trading Account क्या है?
तो दोस्त इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद अब आपको ट्रेडिंग अकाउंट के बारे में आपको जानकारी मिल चुकी होगी! अब आप आसानी से ट्रेडिंग अकाउंट खोलवाए और अपनी स्टॉक्स मार्केट की जर्नी स्टार्ट कर सकते हैं।
तो आज के इस आर्टिकल में आपने जाना की Trading Account क्या है? ट्रेडिंग अकाउंट में खाता कैसे खोलवाये?
इस आर्टिकल को लेकर कोई सवाल है तो आप नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
