Cancelled Cheque क्या है? कैसे बनाए? आइए जानते है हिंदी में | What Is Cancelled Cheque In Hindi

Cancellation Cheque Details In Hindi


ये Cancelled Cheque क्या है? मुझे कैंसल चेक बनाना है लेकिन Cancelled Cheque कैसे बनाते है?

क्या आपको भी कैंसल चेक को लेकर ऐसे सवाल दिमाग है! तो आज आप सही जगह पर आए है।

आज के इस आर्टिकल में मैने आसान से शब्दो में बताया है कि आखिर ही Cancelled Cheque होता क्या है? कोई इंसान Cancelled Cheque कैसे बना सकता है? और इसका इस्तेमाल कहा कहा पर होता है?

तो आइए जानते है....

Cancelled Cheque क्या है? (What is Cancelled Cheque in Hindi)

Cancelled चेक बनाने से पहले यह जानना जरूरी है की Cancelled Cheque होता क्या है? तो दोस्त कैंसल चेक एक प्रकार का चेक ही होता है, लेकिन इसमें हम चेक के ऊपर दो लाइन खीच लेते है और उस पर कैंसल लिख लेते है तो यह आपका चेक कैंसल चेक कहलाता है। अब इस चेक का उपयोग कोई नही कर सकता है न ही इससे कोई पैसे निकाल सकते है।

तो आइए अब डिटेल में जानते है की कैंसल चेक कैसे बना सकते हैं?

Cancelled Cheque कैसे बनाए?

दोस्त जैसा कि ऊपर आपको बताया की कैंसल चेक बनाना बहुत ही आसान है। Cancelled Cheque बनाने के लिए आप नीचे दिए स्टेप को फॉलो कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आप अपने खाते का एक चेक लीजिए।
  • अब इस चेक में एक कोने से लेकर दूसरे कोने तक दो लाइन खीच लीजिए।
  • लाइन खीच लेने के बाद अब बीच में आपको Cancelled लिख देना है।
  • लेकिन ध्यान रहे आपको Cancelled Cheque बनाते वक्त इसमें कोई हस्ताक्षर नहीं करने है।

तो उपर बताए तरीको को फॉलो करके आप आसानी से Cancelled Cheque बना सकते हैं।

Cancelled Cheque का उपयोग कहा होता है?

  • किसी दूसरी शाखा में नया खाता खोलने में बैंक में Cancelled Cheque का उपयोग किया जाता है।
  • डीमेट अकाउंट बनाने के लिए आपको आईडी प्रूफ देना होता है तो ऐसे में कैंसल चेक आपके आईडी प्रूफ के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है।
  • ऑफलाइन अपने पीएफ फंड को लेना चाहते हैं तो आपकी वेरिफिकेशन के कैंसल चेक देना होता है।
  • इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदने के लिए भी इंश्योरेंस वाले आपसे कैंसल चेक मागते है तो यहां पर भी Cancelled Cheque का उपयोग होता है।

आज आपने क्या सीखा: Cancelled Cheque क्या है और कैसे बनाए?

कैंसिल चेक बनाना अब आपके लिए आसान हो चुका है, कैंसल चेक कैसे बनाए इसके बारे में आज के इस आर्टिकल में आसान से तरीके के साथ बताया है। इसके अलावा आपको बताया कि कैंसिल चेक क्या है और इसका उपयोग कहा कहा होता है। 

मुझे उम्मीद है कि आपको यह जानकारी हेल्पफुल लगी होगी। यदि आपको अभी भी कैंसिल चेक से जुड़ी कोई जानकारी चाहिए या कोई सवाल है तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर बताए।

Post a Comment

Previous Post Next Post