क्या आप भी ऑनलाइन UAN नंबर बनाना चाहते हैं? आइए जानते है Step By Step हिंदी में

 Universal Account Number (UAN) Employees' Provident Fund Organisation (EPFO) के मेंबर को प्रदान की जाने वाली एक unique identification number है।

अब ज्यादातर सभी सर्विस ऑनलाइन हो चुकी है और इसी वजह से UAN ने Provident Fund (PF) अकाउंट धारकों के लिए ऑनलाइन सर्विस शुरुआत की है और इनकी मदद से अब EPF balance चेक करना, उन्हें withdrawal करना और इससे जुड़ी कई प्रोसेस काफी आसान बना दी गई है।

UAN नंबर की मदद से पीएफ खाताधारक अपने वर्तमान और पूर्व नियोक्ताओं से जुड़े अपने ईपीएफ खातों को देख सकता है। आप अपने पुराने खाते को भी बंद कर सकते हैं और अपना बैलेंस ट्रांसफर कर सकते हैं, यूएएन नंबर की मदद से अपना पासबुक बैलेंस देख सकते हैं।

तो आइए आज के इस आर्टिकल में जानते है की ऑनलाइन UAN नंबर कैसे बनाए? क्योंकि ऑनलाइन UAN नंबर के बगैर आप इसे एक्सेस नही कर सकते है। तो आइए जानते है की ऑनलाइन UAN नंबर कैसे बनाए?

Online UAN NUMBER Kaise banaye


ऑनलाइन UAN नंबर कैसे बनाए?

स्टेप 1: सबसे पहले EPFO portal पर जाए और Member-e-Sewa पर विजिट करे। अब 'Active UAN' को सर्च कीजिए जो आपको Important Links section में देखने को मिलेगा।

स्टेप 2: अब 'Active UAN' पर क्लीक कीजिए और Aadhaar option पर क्लिक कीजिए। बाद में अपना Aadhaar number को एंटर कीजिए।

स्टेप 3: अब आपसे कुछ इंपॉर्टेंट जानकारी जैसे की आपका नाम, आपकी बर्थ डेट, कॉन्टेक्ट नंबर और कैप्ट्चा कोड भर दीजिए। अब आखिर में 'Get Authorisation Pin' button पर क्लिक कीजिए और आगे बढ़े।

स्टेप 4: आपके डिस्प्ले पर एक नई स्क्रीन दिखाई देगी जहां  पर आपने जो जानकारी दी है उसे दिखाया जायेगा और आप चेक करें कि सभी जानकारी सही है।

स्टेप 5: अब आपको Agree चेक बॉक्स पर क्लिक करना है और ओटीपी को एंटर करना है।

स्टेप 6: जब आपका ओटीपी वेरिफाई हो जाए तो आपका UAN एक्टिवेट हो जायेगा।

उपर बताए गए स्टेप को फॉलो करने के बाद आपका UAN नंबर और आपका पासवर्ड आपके रजिस्टर नंबर पर भेजा जाएगा और आप अपने EPFO अकाउंट में लॉगिन करके देख सकते है।

UAN नंबर के बारे में कैसे पता करे

  • PF नंबर
  • ADHAAR नंबर
  • PAN नंबर की मदद से
  • अपने नियोक्ता से
  • HR & ADMIN विभाग की मदद से

आज आपने क्या सीखा: ऑनलाइन UAN नंबर कैसे बनाए?

तो दोस्त आज के इस आर्टिकल को जानने के बाद आप जान चुके होगे की कैसे आप ऑनलाइन UAN नंबर बना सकते हैं। इस आर्टिकल में आपको कोई सवाल है या परेशानी है तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर बताए।

Post a Comment

Previous Post Next Post