आईपीएल का 4था मुकाबला केएल राहुल की पंजाब और सैमसन के राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। दोनो टीमों इस बार अपना पहला मुकाबला खेलने के लिए मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में उतरेगी।
Wankhede, we comin’! 🏟🤩#SaddaPunjab #PunjabKings #IPL2021 #RRvPBKS pic.twitter.com/vc3E6eqmgM
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) April 12, 2021
Rajasthan Royals vs. Punjab Kings head-to-head stats
दोस्तो अभी तक किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स के बीच में 21 मुकाबले में आमना सामना हुआ है। जिसमे राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 12-9 से जीत दर्ज की है। यहां पर राजस्थान रॉयल्स किंग्स इलेवन पंजाब पर भारी पड़ रही है।
वही राजस्थान रॉयल्स ने भारत में खेले गए मैचों में भी 9-7 की बढ़त बना रखी है।
इसके अलावा पिछले सीजन यानी आईपीएल 2020 में भी राजस्थान रॉयल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को दोनो मुकाबले में हराया था। लेकिन इस बार दोनो टीम पहली बार Mumbai's Wankhede Stadium में एक दूसरे के सामने खेलने उतरने वाली है।
तो यह देखना दिलचस्प रहेगा की इस बार कौन जीतता है?
Rajasthan Royals कप्तान vs. Punjab Kings कप्तान
दोस्तो अभी दोनो टीमों के कप्तान शानदार प्रदर्शन दिखा रहे है। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने दोनो टीमों के बीच हुए मुकाबले सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसनने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ सबसे ज्यादा 406 रन बनाए हैं।
इसी तरह, पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बैटल में अपनी टीम के लिए सबसे सफल बल्लेबाज रहे हैं। राहुल ने आईपीएल के शुरुआती मैचों में 350 रन बनाए।
वैसे करेंट प्लेयर देखे तो दोनो टीमों में काफी अच्छे और धाकड़ प्लेयर शामिल किए है।
अब दोनो में जो भी टीम जीते लेकिन मजा बहुत आने वाला है आज शाम को, तो तैयार रहे।

