KKR vs MI Prediction: आज मैच कौन जीतेगा? आइए जानते है...

 आईपीएल का 5वा मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियन्स के बीच खेला जाएगा।

Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders
Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders


यहां मुंबई इंडियन्स अपने पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के सामने हारकर एक नई शुरुआत करना चाहेगी।

वही दूसरी ओर कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपना पिछला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीतकर आए है और वो चाहेगे की इस जीत के मोमेंटम को कायम रखा जाए।

लेकिन बात करे कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियन्स के बीच रिकॉर्ड की तो रिकॉर्ड में मुंबई इंडियन्स की टीम कोलकाता पर भारी पड़ी है। अभी तक मुंबई इंडियन्स की टीम ने केकेआर के खिलाफ खेले गए 27 मैचों में से 21 जीते हैं, वही कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने पिछले चार वर्षों में सिर्फ एक बार मुंबई इंडियन्स को हराया है।



IPL 2021: KKR vs MI Match Prediction कौन जीतेगा?

मुंबई इंडियन्स की टीम काफी अच्छी है, इसके बारे में बताने की जरूरत नहीं है। माना की मुंबई अपना पहला मुकाबला हारी है लेकिन वे वापसी करना जानती है। इससे पहले भी इस टीम ने कई बार लगातार हार के बाद भी आईपीएल की ट्रॉफी को उठाया है।

अब इस बार क्विटन डि कॉक भी मैच के लिए तैयार है। लेकिन देखने वाली बात है की क्या उन्हे मौका मिलेगा या नही?

रोहित शर्मा ने केकेआर के खिलाफ 939 आईपीएल रन बनाए हैं, जो आईपीएल में किसी भी विरोधी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन हैं।

बाद में सूर्यकुमार यादव भी पहले मैच आरसीबी के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था। बाद में ईशान किशन भी अच्छे फॉर्म में है।

इसके अलावा क्रिकेट ऑपरेशन मुंबई इंडियंस के निदेशक ज़हीर खान ने मंगलवार को कहा कि, हार्दिक पंड्या इस सीज़न में गेंदबाज़ी करेंगे। बाद में उनके पास अच्छे गेंदबाज भी है।

बात करे कोलकाता नाइट राइडर्स की तो उनके बल्लेबाजों ने पिछले मुकाबले में शानदार हाथ दिखाए थे। यदि इस मैच में भी उनके टॉप ऑर्डर ने अच्छी शुरुआत दे दी तो मुंबई के लिए परेशानी हो सकती है।



अभी जितने मुकाबले खेले गए है उनको देखते हुए, कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम काफी फॉर्म है लेकिन मुंबई इंडियन्स इस आईपीएल के किंग कहलते है।

देखने में मजा आयेगा जब यह दो टीम आमने सामने टकराएगी।

हमारी Prediction है: MI to win (इस मुकाबला को मुंबई इंडियन्स की टीम जीतेगी।)

Post a Comment

Previous Post Next Post