आईपीएल 14 के सीजन के दो मुकाबले बड़े रोचक हुए। आईपीएल 14 का तीसरा मुकाबला खेला जाएगा 2 बार की चैंपियन इयोन मोर्गन की कोलकाता नाइट राइडर्स और 1 बार की चैंपियन डेविड वार्नर के सैनराइजर्स हैदराबाद के बीच में चेन्नई के चेपोक स्टेडियम में खेला जाएगा।
मैच से पहले भूतपूर्व क्रिकेटर ऑफ कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने दोनो टीम में खेलने वाले विदेशी प्लेयर के नाम चुने है और उनके मुताबिक ये खिलाड़ी इस मैच में खेलते हुए दिखाई दे सकते है।
आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल के एक वीडियो में प्लेयर के नाम जाहिर किए थे।
उन्होंने सबसे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के विदेशी प्लेयर चुनते हुए कहा कि, सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से कप्तान डेविड वॉर्नर के साथ न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन, मोहम्मद नबी और राशिद खान ऐसे प्लेयर हैं जिन्हें वो प्लेइंग इलेवन में देखना चाहेंगे।
इसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के चार विदेशी प्लेयर्स का चयन करते हुए कहा की, कप्तान के तौर पर इयोन मोर्गन तो टीम में खेलेंगे ही और इसके अलावा उन्होंने पैट कमिंस और आंद्रे रसेल का चयन किया लेकिन चौथे विदेशी प्लेयर के लिए सुनील नारेन और शाकिब अल हसन के बीच में से किसी एक को मौका मिलेगा।
इससे पहले कप्तान मोर्गन ने भी कहा था की सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सुनील नरेन अच्छा परफॉमेंस देगे तो इस हिसाब से लगता है की शाकिब अल हसन की जगह पर सुनील नरेन आज का मैच खेलेंगे।
खेर आकाश चोपड़ा की यह आकाश वाणी बिलकुल सही दिखाई दे रही है। वैसे दोनो टीमों में देखे तो बहुत से ऐसे विदेशी प्लेयर मौजूद है।
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में जेसन रॉय, जोनी बैरिस्टो, होल्डर, केन विलियमसन, नबी, रशीद खान कप्तान डेविड वार्नर जैसे धुरंधर शामिल है। तो अब देखने वाली बात है की कौन से प्लेयर को मौका मिलता है।

