Instagram पर custom selfie stickers कैसे बनाए? | How To Create Custom Selfie Stickers On Instagram Details In Hindi.
क्या आप भी इंस्टाग्राम में अपना custom selfie stickers बनाना चाहते हैं? तो आज आप सही जगह पर आए हैं।
दोस्तो फेसबुक के बाद इंस्टग्राम आज के दिनों में बहुत ही ज्यादा पसंद किए जानेवाला सोशल मीडिया प्लेटफार्म है। जिसमें आपको अलग-अलग फीचर देखने को मिल जाते हैं। हाल ही में इंस्टाग्राम ने अपना एक नया फीचर शामिल किया है जिसमें यूजर अपना custom selfie stickers बना सकते हैं।
iOS और Android डिवाइस पर इंस्टाग्राम यूजर यह कस्टम सेल्फी स्टिकर फीचर का उपयोग करके अपना स्टिकर बना सकते हैं और अन्य यूजर को भेज सकते हैं, इसके अलावा यूजर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी अपलोड कर सकते हैं।
सेल्फी स्टिकर फीचर आपको Boomerang-style animated stickers बनाने की सुविधा देता है जो बहुत अच्छे लगते हैं।
तो आइए जानते हैं कि Instagram पर custom selfie stickers कैसे बना सकते हैं??? जिसके बारे मे नीचे स्टेप बाय स्टेप गाइड दी है जिसे आप फॉलो कर सकते हैं।
इंस्टाग्राम पर custom selfie stickers कैसे बनाएं?
Step 1: सबसे पहले अपने डिवाइस पर इंस्टाग्राम ऐप को ओपन करे।
Step 2: अब आप अपने इंस्टाग्राम चैट सेक्शन में जाए और उपर के और दाएं कोने पर "create a new chat" बटन पर क्लिक करे।
Step 3: अब आपको स्क्रीन के नीचे के भाग में message bar के दाईं ओर स्टिकर आइकन पर टैप करें।
Step 4: अब फिर, मेनू से पहले 'Selfie' option पर क्लिक करें।
Step 5: अब आप उस सेल्फी पर क्लिक करें जिसके लिए आप स्टिकर बनाना चाहते हैं। बीच में छोटे कैमरे पर क्लिक करके आप इमेज का कलर और बैकग्राउंड बदल सकते हैं।
Step 6: इसके बाद, आप कैमरा स्क्रीन के ठीक नीचे उपलब्ध six options में से अपने स्टिकर के लिए एक effect चुन सकते हैं।
Step 7: center में Boomerang icon पर क्लिक करें।
Step 8: अगली स्क्रीन पर, आप स्टोरीज़ पर उपयोग करने के लिए स्टिकर को save या किसी अन्य यूजर को भेजने का ऑप्शन आपको मिल जायेगा।
Note: आप इस विंडो से फिर से सेल्फी भी ले सकते हैं।
आज आपने क्या सीखा: Instagram पर custom selfie stickers कैसे बनाए?
दोस्तो आज के इस आर्टिकल में आपने सीखा की, Instagram पर custom selfie stickers कैसे बनाए? How To Create Custom Selfie Stickers On Instagram Details In Hindi.
इन गाइड का उपयोग करके आप आसानी से अपने इंस्टाग्राम में अपना Custom Selfie Stickers बना सकते हैं और इंस्टाग्राम के इस नए फीचर का उपयोग कर सकते हैं।
उम्मीद है की आपको यह जानकारी हेल्पफुल लगी होगी। Instagram पर custom selfie stickers बनाने से जुड़ा कोई सवाल है तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।