डिजिटल हेल्थ आईडी कार्ड योजना क्या है? (What Is Digital Health ID Card Yojana Details In Hindi)
इस डिजिटल हेल्थ आईडी कार्ड योजना के अनुसार, जो व्यक्ति आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन में भाग लेना चाहता है, उसे ABDM पोर्टल में अपनी आईडी बनानी होगी।
फिर डिजिटल हेल्थ आईडी कार्ड योजना के लिए Apply करने वाले व्यक्ति का 14 अंकों की संख्या वाला एक डिजिटल हेल्थ आईडी कार्ड जारी किया जाता है।
इस डिजिटल हेल्थ आईडी कार्ड, योजना के तहत प्रत्येक व्यक्ति के लिए एक unique ID card तैयार किया जाता है।
यह आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन नागरिकों की स्वास्थ्य आईडी के तहत private data की सुरक्षा और safety भी सुनिश्चित करता है और संग्रहीत डेटा को भाग लेने वाले स्वास्थ्य प्रदाताओं के साथ व्यक्ति की सहमति के बिना किसी के साथ शेयर नहीं किया जाता है।
डिजिटल हेल्थ आईडी कार्ड योजना के फायदे (Digital Health ID Card Yojana Benefits)
डिजिटल हेल्थ आईडी कार्ड योजना के कई फायदे है, जिसके बारे में मैने नीचे बताया है:
- पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी के बार-बार टेस्ट और कई दूसरे टेस्ट को बार-बार करने की आवश्यकता नहीं होगी। जैसा कि डॉक्टर आयुष्मान भारत डिजिटल हेल्थ कार्ड डेटाबेस से सब कुछ माहिती प्राप्त कर सकते हैं।
- सभी बीमारियों और पिछले treatment का details डेटाबेस भी स्टोर होगा।
- प्रत्येक डॉक्टर और अस्पताल रोगी के डिटेल तक पहुंचने के लिए आयुष्मान भारत डिजिटल स्वास्थ्य कार्ड डेटाबेस का लाभ उठा सकते हैं।
- राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य मिशन पोर्टल द्वारा आसानी से डिजिटल हेल्थ कार्ड बनाया जा सकता है
- यह कार्ड आधार और आधार डेटाबेस से भी जुड़ा हुआ है, इसलिए इस डिजिटल हेल्थ कार्ड में पहचान प्रमाण भी शामिल है।
डिजिटल हेल्थ आईडी कार्ड के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट
डिजिटल हेल्थ आईडी कार्ड के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट की जानकारी नीचे दी गई है। जब भी आप डिजिटल हेल्थ आईडी कार्ड के लिए अप्लाई करें तो नीचे बताए गए डॉक्यूमेंट अपने साथ रखे।
- आधारकार्ड
- वोटर आईडी कार्ड
- बर्थ सर्टिफिकेट
- एड्रेस प्रूफ
- मोबाइल नंबर (जो आपके आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए)
- पिछले मेडिकल ट्रीटमेंट की जानकारी रिपोर्ट