छोटे बच्चे के लिए बाल आधार कार्ड के लिए अप्लाई कैसे करें? क्या बाल आधार कार्ड के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं? क्या बाल आधार कार्ड के लिए ऑफलाइन अप्लाई कर सकते हैं?
इस आर्टिकल में स्टेप बाय स्टेप जानकारी दी है....
Aadhaar आज की तारीख में Unique Identification Authority of India (UIDAI) द्वारा जारी एक 12 अंकों की unique identification number है जो पूरे भारत में पहचान और एड्रेस के प्रमाण के रूप में कार्य करती है।
बच्चों के लिए भी आधार कार्ड के लिए अप्लाई करने की प्रोसेस बड़े लोगो की तरह ही है। आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से अप्लाई कर सकते हैं।
एक बच्चे के लिए आधार कार्ड या 'बाल आधार' नि:शुल्क जारी किया जाएगा। 5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कोई बायोमेट्रिक डेटा कैप्चर नहीं किया जाएगा।
इस आर्टिकल में मैने स्टेप बाय स्टेप जानकारी दी है, जिसको फॉलो करके आप बाल आधार कार्ड के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
तो आइए जानते हैं....
बाल आधार कार्ड के लिए ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें?
बाल आधार कार्ड के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए आप नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो कीजिए:
स्टेप 1: सबसे पहले यूआईडीएआई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2: इसके बाद, आधार कार्ड रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन चुनें।
स्टेप 3: सभी जरूरी जानकारी जैसे बच्चे का नाम, माता-पिता का फोन नंबर, ई-मेल पता इत्यादि जानकारी को दर्ज करें।
स्टेप 4: उसके बाद आपको demographic details जैसे residential address, locality, state जैसी जानकारी भरें।
स्टेप 5: अब आगे के प्रोसेस के लिए बढ़ें और फिक्स्ड अपॉइंटमेंट टैब पर क्लिक करें। अब आधार कार्ड के रजिस्ट्रेशन के लिए Date को Schedule करें।
अब आप आगे enrollment process के साथ आगे बढ़ने के लिए आपको अपना नजदीकी आधार केंद्र चुनना होगा।
यहां जाते वक्त आपको सभी जरूरी दस्तावेज जैसे पहचान का प्रमाण (Proof of Identity), पते का प्रमाण (Proof of Address), संबंध का प्रमाण (Proof of Relationship) और Date of Birth दस्तावेज ले जाना न भूलें।
एक बार जब आप सफलतापूर्वक बाल आधार एप्लीकेशन फॉर्म जमा कर देते हैं, तो आपको enrollment number वाली एक acknowledgement slip प्राप्त होगी। जिसे आप अपनी enrollment status को ट्रैक करने के लिए इस slip का उपयोग कर सकते हैं।
तो दोस्त इस तरीके से आप आसानी से छोटे बच्चे के लिए बाल आधार कार्ड के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
बाल आधार कार्ड के लिए ऑफलाइन अप्लाई कैसे करें
बाल आधार कार्ड के लिए ऑफलाइन अप्लाई करने के लिए आप नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो कीजिए:
स्टेप 1: सबसे पहले, आपको अपने नजदीकी आधार केंद्र पर जाना है और अपने सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे पहचान का प्रमाण (Proof of Identity), पते का प्रमाण (Proof of Address), संबंध का प्रमाण (Proof of Relationship) और Date of Birth को साथ ले जाना होता है।
स्टेप 2: आधार केंद्र पर, वे आपको एक फॉर्म देगे, उसे आपको सही से भरना है और जमा कर देना है।
स्टेप 3: एक बार वेरिफिकेशन हो जाने के बाद, आपको 90 दिनों के भीतर अपने बच्चे का बाल आधार कार्ड प्राप्त हो जाएगा।
आज अपने क्या सीखा: बाल आधार कार्ड के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन अप्लाई कैसे करें?
तो दोस्तो इस आर्टिकल में स्टेप बाय स्टेप बताया है कि कैसे आप ऑनलाइन और ऑफलाइन बाल आधार कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
इस जानकारी को फॉलो करके आप अपने बच्चे का बाल आधार कार्ड निकलवा सकते है। बाल आधारकार्ड को लेकर कोई सवाल है या कोई परेशानी है तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
