TataNeu App क्या है? TataNeu App से पैसे कैसे कमाए?

 

TataNeu App क्या है? (What Is TataNeu App In Hindi)

TataNeu App में आपको अलग अलग सर्विस का इस्तेमाल करने पर रिवार्ड मिलता है। इस आप में जब भी आप कुछ buy करते है, फ़्लाइट और होटल बुक करते है या फिर इस ऐप के माध्यम से खरीदी करते है तो आपको कुछ Reward प्राप्त होता है।

यह Reward में आपको NeuCoin के रूप में प्राप्त होता है। जिसका इस्तेमाल आप शॉपिंग में डिस्काउंट प्राप्त करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

Tataneu App को Tata Digital Limited ने पब्लिश किया है।

Neucoin क्या है?

Neucoin एक यूनिवर्सल रिवार्ड प्वाइंट है, जो आपको Tataneu ऐप का इस्तेमाल करने पर मिलेगा, जब आप TataNeu ऐप का उपयोग करके शॉपिंग, पेमेंट या रिचार्ज करते है तो आपको Neucoin के रूप में रिवार्ड मिलेगा। जिसका इस्तेमाल आप शॉपिंग में डिस्काउंट पाने के लिए कर सकते हैं।

Tata ने अपनी शॉपिंग वेबसाइट TataCliQ में Neucoin के बारे में जानकारी देते हुए बताया है की Neucoin की वैल्यू एक रुपए के बराबर होगा, और इस Neucoin का इस्तेमाल Neu App यूजर कर सकते हैं।

TataNeu App Download कैसे करे?

TataNeu App को आज कोई भी डाउनलोड कर सकता है। TataNeu App को आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

स्टेप 1: सबसे पहले अपने स्मार्ट फोन में गूगल प्ले स्टोर को ओपन कीजिए।

स्टेप 2: गूगल प्ले स्टोर ओपन होने के बाद उपर सर्चबार में TataNeu App सर्च करे।

स्टेप 3: आपके सामने TataNeu App आ जायेगा।

स्टेप 4: यही से आप ऐप को डाउनलोड और इंस्टॉल कर सकते हैं।

TataNeu App में अकाउंट कैसे बनाएं?

TataNeu App डाउनलोड करने के बाद आइए जानते हैं कि TataNeu App में अकाउंट कैसे बनाएं:

स्टेप 1: जब आप TataNeu App ओपन करेगे तो एक स्क्रीन खुलेगी। जिसमे आपको सबसे पहले Let's Start पर क्लिक करके शुरुआत करनी है।

स्टेप 2: अब एक नई स्क्रीन खुलेगी जिसमें आपको अपना फोन नंबर लिखना है और उसे वेरीफाई करना है। आपका फोन नंबर वेरीफाई करने के लिए आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा जिसके माध्यम से आप वेरिफिकेशन करना होगा।

स्टेप 3: इसके बाद अगले स्टेप में आपको अपना कॉरपोरेट ईमेल या फिर रेफरल कोड डालना होगा। यदि आपके पास रेफरल कोड नहीं है तो आपको I Don't Have Either पर क्लिक करना है।

स्टेप 4: अब आपके सामने नया पेज खुलेगा, जिसमे आपको अपना नाम, जेंडर, बर्थ डेट और ईमेल आईडी डालनी होगी। जिसके बाद Done पर क्लिक करे।

इतना सब जानकारी भरने के बाद आपका डाटा सेव हो जाएगा। यह सब करने के बाद भी एक्सेस तो नहीं मिलेगा क्योंकि यह अभी उनके एम्प्लॉय के लिए है। उनके साथ फिलहाल टेस्टिंग हो रहा है, टेस्टिंग पूरा होने के बाद लोगों के लिए अवेलेबल किया जाएगा।


आज आपने क्या सीखा: TataNeu App Details In Hindi

आज के इस आर्टिकल में आपने TataNeu App Details In Hindi के बारे में जानकारी चाहिए जिसमें जाना की TataNeu App क्या है, TataNeu App के फीचर क्या है और TataNeu App डाउनलोड करने और अकाउंट बनाने का तरीका जाना।

फिलहाल यह एप्लीकेशन सभी के लिए उपलब्ध तो नहीं है लेकिन आगे आने वाले समय में एप्लीकेशन सभी के लिए उपलब्ध होगी। उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी, यदि इस आर्टिकल से जुड़े कोई सवाल है तो आप मुझे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Post a Comment

Previous Post Next Post