Instagram में अपनी सबसे पुरानी Instagram Comments को कैसे देखें

Instagram में अपनी सबसे पुरानी Instagram Comments को कैसे देखें

क्या आप अपने Instagram में अपनी सबसे पुरानी Instagram Comments को देखना चाहते हैं? तो आज आप सही जगह पर आए है।

Check Instagram Comments History


इंस्टाग्राम रील्स अब काफी ट्रेंड पर चल रहा हैं जहां यूजर अब इंस्टाग्राम पर अपनी सबसे पुरानी कमेंट्स को शेयर कर रहे हैं। हालाँकि प्लेटफ़ॉर्म पर आपके द्वारा लिखी गई सबसे पुरानी कमेंट्स को खोजना मुश्किल लग सकता है, लेकिन वास्तव में यह काफी सरल है।

इंस्टाग्राम ने हाल ही में नए फीचर पेश किए हैं, जिसका उद्देश्य यूजर्स को पोस्ट, कमेंट और अन्य प्लेटफॉर्म एक्टिविटी को आसानी से डिलीट करने में मदद करना है।

आप इन फीचर को 'Your activity' नाम के एक नए सेक्शन के तहत एक्सेस कर सकते हैं। इंस्टाग्राम यूजर्स अब मॉनिटर कर सकते हैं और अब पोस्ट, स्टोरीज, IGTV और रील्स जैसे कंटेंट को बल्क डिलीट या आर्काइव कर सकते हैं। इसके अलावा वे अपनी कमेंट्स, लाइक, स्टोरी स्टिकर रिस्पॉन्स आदि के साथ भी ऐसा ही कर सकते हैं।

यदि आप जानना चाहते हैं कि Instagram पर आपकी पहली कमेंट क्या थी, तो आप इन स्टेप का पालन कर सकते हैं:

  • अपने स्मार्टफोन में इंस्टाग्राम ऐप खोलें।
  • निचले दाएं कोने में अपने प्रोफ़ाइल चित्र पर टैप करके अपनी प्रोफ़ाइल पर जाएं।
  • अपनी स्क्रीन के ऊपरी दाएं कोने में 'three-lines' आइकन पर टैप करें।
  • अब मेनू में Your Activity पर टैप करें।
  • Interactions पर टैप करें.
  • Comments पर टैप करें।
  • Sort & Filter पर टैप करें।
  • अब आखिर में Oldest to Newest पर टैप करें।
  • अप्लाई बटन पर टैप करें।

दोस्तो उपर बताए गए स्टेप को फॉलो करके आप आसानी से Instagram में अपनी सबसे पुरानी Instagram Comments को देख सकते हैं।

तो दोस्तो आज के इस आर्टिकल में मैने आपको बताया कि Instagram में अपनी सबसे पुरानी Instagram Comments को कैसे देखे? यदि आपको इससे जुड़ा कोई सवाल या परेशानी है तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

मुझे उम्मीद है कि आपको यह जानकारी हेल्पफुल लगी होगी। इस आर्टिकल को अपने सोशल मीडिया पर शेयर जरूर करे।

Post a Comment

Previous Post Next Post