प्रेस रिपोर्टर क्या होता है? What is Press Reporter Detail In Hindi?
प्रेस रिपोर्टर जी से हम दूसरे शब्दों में जर्नलिस्ट या फिर न्यूज रिपोर्टर भी कहते है। जो अलग-अलग जगहों से न्यूज़ अपडेट को इकट्ठा करते हैं और अपने न्यूज़ चैनल को देते हैं बाद में यह न्यूज़ चैनल अपने चैनल पर इस अपडेट इंपॉर्टेंट अपडेट को show करती है।
जिस तरीके से न्यूज़पेपर के यहां पर होते हैं पत्रकार, ठीक उसी प्रकार से न्यूज़ चैनल के होते हैं प्रेस रिपोर्टर।
प्रेस रिपोर्टर कैसे बने? यदि आप भी प्रेस रिपोर्टर बनाना चाहते हैं तो आज आप सही जगह पर आए है। आज के इस आर्टिकल में मैने बताया है की कैसे आप प्रेस रिपोर्टर बना सकते हैं? प्रेस रिपोर्टर बनने के लिए आपको क्या करना होगा।
| प्रेस रिपोर्टर कैसे बने? |
प्रेस रिपोर्टर बनने के लिए शैक्षणिक योग्यता
- किसी भी स्ट्रीम से 12वीं कक्षा पास होना चाहिए
- 12वीं कक्षा को कम से कम 55% अंको के साथ पास होना चाहिए
- अंग्रेजी आनी चाहिए
- जर्नलिज्म या फिर मास कम्युनिकेशन की बैचलर डिग्री होनी चाहिए
- मीडिया प्रोडक्शन के बारे में जानकारी होनी जरूरी है
प्रेस रिपोर्टर बनने के लिए क्या करना चाहिए? [Press Reporter Kaise Bane?]
दोस्तो यदि आप प्रेस रिपोर्टर बनाना चाहते हैं तो नीचे बताए गए स्टेप को फॉलो कीजिए और आसानी से एक अच्छा प्रेस रिपोर्टर बन सकते है। तो आइए जानते है ...
स्टेप 1: 12वी कक्षा पास करे
दोस्तो प्रेस रिपोर्टर बनने का सफर 12वी कक्षा से ही शुरू हो जाता है। इसलिए प्रेस रिपोर्टर बनने के लिए या मीडिया में अपना कैरियर बनाने के लिए सबसे पहले आपको 12वी कक्षा में 55% अंको के साथ पास जरूर करे। यहां पर आप 12वी कक्षा किसी भी स्ट्रीम से कर सकते है।
स्टेप 2: जर्नलिज्म या मास कम्युनिकेशन में बैचलर डिग्री कीजिए
प्रेस रिपोर्टर में अपना कैरियर बनाने के लिए आपको 12वी कक्षा पास करने के बाद जर्नलिज्म या मास कम्युनिकेशन में बैचलर डिग्री के लिए प्रवेश लीजिए। जर्नलिज्म या मास कम्युनिकेशन में बैचलर डिग्री आम तौर पर 2 साल से लेकर के 3 साल तक का होता है।
इसके अलावा बैचलर डिग्री के अलावा आप चाहे तो 12वी कक्षा पास करने के बाद आप मास कम्युनिकेशन का डिप्लोमा कोर्स में भी एडमिशन ले सकते है।
स्टेप 3: इंटर्नशिप कीजिए
वैसे तो बैचलर डिग्री के बाद या मास कम्युनिकेशन का डिप्लोमा कोर्स करने के बाद आप चाहे तो इंटर्नशिप कर सकते है या फिर सीधा जॉब के लिए भी अप्लाई कर सकते है। यदि आप इंटर्नशिप करते है तो आपके लिए बेहतर होगा क्योंकि ज्यादातर कम्पनी में जॉब के लिए जाने से पहले आपके पास कुछ कम्पनी में अनुभव मागा जायेगा, यदि अपने इंटर्नशिप किया है तो आपके पास अच्छा खासा अनुभव भी मिलेगा।
मास कम्युनिकेशन कोर्स की फीस कितनी है?
मास कम्युनिकेशन कोर्स की फीस आप किस कॉलेज में या यूनिवर्सिटी में प्रवेश लेते है इस बात पर निर्भर करता है। यदि आप गवर्नमेंट कॉलेज में एडमिशन लेते है तो मास कम्युनिकेशन कोर्स की फीस 10 से 20 हजार प्रतिबर्ष होती है। वही दूसरी ओर आप प्राइवेट कॉलेज में एडमिशन लेते है तो मास कम्युनिकेशन कोर्स की फीस 50 हजार से 1 लाख रुपए प्रतिबर्ष होती है।
प्रेस रिपोर्टर या न्यूज रिपोर्टर की सैलरी कितनी होती है?
प्रेस रिपोर्टर बनने के बाद आपकी सैलरी कितनी होगी यह आपके अनुभव, आपके स्किल्स और आपके कम्पनी पर आधारित है। यदि आप किसी अच्छी कम्पनी में एक प्रेस रिपोर्टर की जॉब करते है तो आपको शुरुआत से 15000 से लेकर 30000 तक महीने की सैलरी मिलती है। लेकिन जैसे जैसे आपको प्रेस रिपोर्टर फील्ड में अनुभव होगा वैसे वैसे आपकी सैलरी भी बढ़ेगी।
ये जरूर पढ़े: