Share Market Ke Bare Me Jankari Hindi Me - शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाए ?

अगर भारत में सबसे अधिक उपयोग किये जाने वाले निवेश विकल्पों की बात की जाये तो हमारे देश में अधिकतर लोग रियल एस्टेट और एफडी जैसे विकल्पों में ही अपना अधिकतर पैसा निवेश करते हैं। लेकिन कुछ ऐसे निवेश विकल्प भी हैं जिनमे अगर समझदारी के साथ निवेश किया जाये तो काफी बेहतरीन रिटर्न प्राप्त किया जा सकता हैं। ऐसा ही एक निवेश विकल्प हैं Share Market

शेयर मार्केट के बारे में आपने भी जरूर सुना होगा। अगर आप शेयर मार्केट के बारे में अधिक जानना चाहते हो तो यह लेख पूरा पढ़े क्युकी इस लेख में हम 'Share Market Ke Bare Me Jankari Hindi Me' देने वाले हैं।

Share Market क्या हैं? What Is Share Market In Hindi?

Share Market In Hindi


दुनिया में अमेरिका जैसे कई ऐसे देश हैं जहा के लोग शेयर मार्केट में काफी ज्यादा निवेश करते हैं लेकिन भारत में आज भी काफी कम लोग ही शेयर मार्केट में निवेश करते हैं। जो लोग समझदारी के साथ शेयर मार्केट में निवेश करते हैं वह अपने पैसो पर काफी बेहतरीन रिटर्न प्राप्त भी करते हैं, कई बार तो कई गुना तक। 

शेयर मार्केट का नाम सुनते ही दिमाग में जो पहला प्रश्न आता हैं वह यही हैं कि आखिर 'शेयर मार्केट क्या हैं'?

दरअसल शेयर मार्केट एक ऐसा मार्केट होता हैं जहा कम्पनियो के शेयर खरीदे और बेचे जाते हैं। अब अगर आप सोच रहे हो कि 'कम्पनियो के शेयर क्या होते हैं' तो इसका मतलब होता हैं कम्पनियो की हिस्सेदारी। यानि कि आप जिस कम्पनी के जितने शेयर खरीद लेते हो आप उस कम्पनी के उतने ही मालिक हो जाते हैं। क्युकी शेयर मार्केट डिमांड और सप्लाई के नियम पर काम करता हैं तो इसमें शेयर्स की कीमत घटती और बढ़ती रहती हैं जिसकी वजह से यहा बेहतरीन रिटर्न प्राप्त करने की काफी अधिक सम्भावना रहती हैं।

दुनिया में कई बड़े शेयर बाजार हैं जहा दुनिया भर की कम्पनिया लिस्टेड हैं। अगर भारतीय शेयर बाजारों की बात की जाये तो भारत में मुख्य रूप से दो शेयर बाजार हैं जिनमे से पहला हैं Bombay Stock Exchange (BSE) और दूसरा हैं National Stock Exchange (NSE) जिनमें भारत में काम कर रही हजारो कम्पनियो के स्टॉक्स लिस्टेड हैं। शेयर मार्केट को स्टॉक मार्केट और इक्विटी मार्केट भी कहा जाता हैं।

Share Market कैसे काम करता हैं?

शेयर मार्केट क्या हैं यह तो आप समझ गए है लेकिन यह जानना भी जरूरी हैं की शेयर मार्केट कैसे काम करता हैं? इसे समझना वाकई में काफी आसान हैं। शेयर मार्केट वह जगह हैं जहा कंपनीयता लिस्टेड होती हैं और उनके शेयर को खरीदा और बेचा जाता हैं। 

शेयर मार्केट में जब कोई व्यक्ति शेयर खरीदता हैं तो उसे शेयर तभी मिल पाते हैं जब उस समय पर शेयर मार्केट में उपलब्ध होते हैं। वही दूसरी तरफ शेयर उस समय मार्केट में तभी उपलब्ध हो पाते हैं जब शेयरहोल्डर्स शेयर को बेचते हैं।

यानि की शेयर मार्केट केवल ऐसी जगह हैं जहा विभिन्न कम्पनियो के शेयर को खरीदा और बेचा जाता हैं, इससे बढ़कर कुछ नहीं। पहले शेयर बाजार से शेयर खरीदना थोड़ा मुश्किल हुआ करता था क्युकी उस समय सारा खेल ऑफलाइन हुआ करता था लेकिन अब सब कुछ बदल चूका हैं। दुनिया भर के सभी शेयर बाजारों के साथ भारतीय शेयर बाजार में भी डिजिटलाइजेशन आ गयी हैं यानि की आप आसानी से घर बैठे हुए मार्केट में लिस्टेड किसी भी कंपनी केशेयर को खरीद और बेच सकते हो।

Share Market में शेयर्स की कीमत घटती-बढ़ती क्यों हैं?

Share Market के बारे में एक सामान्य सवाल जो लोगो के दिमाग मे चलता रहता हैं वह यह हैं कि आखिर 'शेयर मार्केट में शेयर्स की कीमत घटती-बढ़ती क्यों हैं'? इसे समझना वाकई में काफी आसान हैं। 

Share Market में वैसे तो शेयरों की कीमत के घटने और बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं लेकिन अंत मे सभी कारण आकर Demand and Supply के नियम पर रुक जाते हैं। 

जी हाँ, Share Market में Demand और Supply का नियम भी चलता हैं जो शेयरों की कीमत के घटने व बढ़ने का मुख्य कारण भी हैं।

Share Market में जब किसी कंपनी के शेयर की डिमांड बढ़ती है लेकिन सप्लाई कम होती है तो शेयर की कीमत बढ़ जाती है लेकिन वहीं अगर किसी कंपनी के शेयर की सप्लाई अधिक होती है लेकिन डिमांड कम होती है तो उसकी कीमत घट जाती है। 

जब बाजार चालू रहता हैं, यह लगातार चलता रहता हैं जिसकी वजह से शेयर्स की कीमत लगातार घटती और बढ़ती रहती हैं।

इसे सरल भाषा मे समझने के लिए यह कहा जा सकता हैं कि जब किसी कंपनी के Shares को खरीदने वालों की संख्या अधिक होती है और बेचने वालों की संख्या कम होती है तो शेयर की कीमत बढ़ जाती हैं। वही दूसरी तरफ अगर किसी कंपनी के Shares को बेचने वालों की संख्या अधिक हो और खरीदने वालों की संख्या कम हो तो शेयर्स की कीमत घट जाती हैं। अर्थात अगर आप सही कम्पनियो के शेयर चुने जिनकी डिमांड बढ़ती रहे तो बेहतर मुनाफा कमा सकते हो।

Share Market में निवेश कैसे करे?

शेयर मार्केट से शेयर्स की कीमत के घटने और बढ़ने की वजह के बारे में तो हम आपको जानकारी दे चुके हैं लेकिन यह जानना भी जरूरी हैं की आखिर शेयर मार्केट में इन्वेस्ट कैसे करे। शेयर मार्केट में आई डिजिटलाइजेशन के बाद इसमें पैसे इन्वेस्ट करना अर्थात शेयर्स को खरीदना और बेचना काफी आसान हो चुका है। शेयर मार्केट में निवेश करने के लिए आपको किसी ब्रोकर फर्म का चुनाव करना होगा और उसके बाद उस फर्म के प्लेटफार्म पर अपना डीमेट अकाउंट खोलना होगा। डीमेट अकाउंट खोलने के बाद आप आसानी से शेयर्स को खरीद और बेच सकोगे।

अगर आप घर बैठे हुए अपने स्मार्टफोन से शेयर्स को खरीदना और बेचना चाहते हो अर्थात शेयर बाजार में निवेश करना चाहते हो तो उसके लिए काफी सारे ब्रोकर एप्प्स उपलब्ध हैं, जो कुछ इस प्रकार है:

Kite by Zerodha : जेरोधा शेयर बाजार में निवेश हेतु देश में मौजूद सबसे बेहतरीन ब्रोकर फर्मों में से एक है। जेरोधा लंबे समय से शेयर बाजार में निवेश करने हेतु अपनी डिजिटल सुविधा प्रदान कर रही है और इसका ब्रोकरेज चार्ज भी काफी कम है। अगर आप घर बैठे हुए अपने स्मार्टफोन से ही शेयर बाजार में निवेश करना चाहते हैं तो इसके लिए आप 'Kite By Zerodha' एप्प डाउनलोड कर सकते हैं। एप्प डाउनलोड करने के बाद आपको बस इसमें डिमैट अकाउंट खोलना है और उसके बाद आप आसानी से शेयर बाजार में निवेश कर सकते हैं।

AngelOne : एंजलवन भी वर्तमान में घर बैठे हुए शेयर बाजार में निवेश करने के लिए सबसे बेहतरीन ब्रोकर एप्स में से एक है जो एंजल ब्रोकिंग कंपनी के द्वारा लांच किया गया हैं। इस एप्प के भी ब्रोकरेज चार्ज काफी कम हैं तो आपको इसके द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए अधिक पैसा भी नहीं देना होगा। AngelOne के द्वारा शेयर बाजार में निवेश करने के लिए आपको बस इस एप्लीकेशन को डाउनलोड करना है और उसके बाद अपना डिमैट अकाउंट एप्लीकेशन में खोलना हैं।

Groww : ग्रो एप्प को बाजार में आये ज्यादा समय नहीं हुआ है लेकिन अपनी बेहतरीन सुविधाओं के चलते इस एप्प ने काफी कम समय में सफलता हासिल कर ली है। Groww App वर्तमान में देश में मौजूद सबसे बेहतरीन स्टॉक मार्केट ब्रोकर एप्प्स में से एक हैं जहा आप मुफ्त में अपना डीमैट अकाउंट खोल सकते हो और शेयर बाजार में निवेश करना शुरू कर सकते हो। Groww App का ब्रोकरेज चार्ज भी काफी कम हैं तो ऐसे में यह आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता हैं।

ये जरूर पढ़े: Groww App से पैसे कैसे कमाए?

इनके अलावा भी Motilal Oswal, 5Paisa, Upstox, INDMoney जैसे काफी सारे ब्रोक्रिंग एप्प्स हैं जो शेयर बाजार में निवेश हेतु अपनी ब्रोकिंग सुविधाए प्रदान कर रहे हैं। आप अपनी सुविधा और रूचि के अनुसार किसी भी एप्प का चुनाव कर सकते हैं और शेयर बाजार में निवेश करना शुरू कर सकते हैं।

Share Market में पैसे कैसे कमाते हैं?

Share Market ने निवेश करना तो आसान हैं लेकिन असली मुद्दा हैं कि 'शेयर मार्केट से पैसे कैसे कमाए' या फिर 'शेयर मार्केट में प्रॉफिट कैसे कमाये'? इसे समझने के लिए Real Estate या फिर सरल भाषा में कहा जाए Property का उदाहरण सबसे बेहतर रहेगा। जिस तरह से Real Estate में Profit कमाने के लिए आपको किसी Property को कम कीमत में खरीदकर अधिक कीमत में बेचना होता हैं उसी तरह से Share Market में भी Profit कमाने के लिए आपको किसी कम्पनी के Shares को कम कीमत में खरीदकर अधिक कीमत में बेचना होता हैं।

शेयर मार्केट में पैसे कमाने के लिए 2 चीजों का काफी ज्यादा ध्यान रखना पड़ता हैं जिनमे से पहली चीज हैं कम्पनियो का चुनाव और दूसरी चीज हैं शेयर्स को खरीदने और बेचने का समय। शेयर मार्केट में लम्बे समय तक टिकने के लिए और बेहतरीन मुनाफा कमाने के लिए आपको ऐसी कम्पनियो के शेयर्स को खरीदना होगा जो विश्वसनीय हो और बेहतरीन बिजनेस प्लान के साथ काम करती हो।

इसके अलावा आपको हमेशा ऐसे समय पर शेयर्स को खरीदना होगा जब उनकी कीमत कम हो। जब आप कम कीमत पर शेयर्स खरीदकर उन्हें अधिक कीमत पर बेच देते हो तो आप मुनाफा कमा लेते हो और यही मुनाफा आपकी कमाई भी होता है। शेयर बाजार में शेयर्स की कीमत घटती और बढ़ती रहती हैं तो ऐसे में इसमें रिस्क भी काफी रहता हैं तो कभी भी लालच में आकर अपना विवेक नही खोए। केवल ऐसी कम्पनियो में ही निवेश करे जिनके बिजनेस मॉडल और फ्यूचर को आप समझते हो।

आज आपने क्या सीखा: Share Market के बारे में जानकारी हिंदी में

जैसा की हमने आपको बताया की शेयर बाजार में निवेश करना काफी आसान हैं लेकिन शेयर बाजार में प्रॉफिट कमाने के लिए आपको बेहतरीन स्टॉक्स में सही समय पर निवेश करना होगा और खरीदे हुए शेयर्स को सही समय पर बेचना होगा। बेहतर होगा की किसी भी कम्पनी के शेयर में निवेश से पहले उसके बारे में रिसर्च करे और उसके बाद ही शेयर्स को खरीदे वरना शुरुआत में ही आपको भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता हैं।

शेयर मार्केट वाकई में निवेश के सबसे बेहतरीन विकल्पों में से एक है लेकिन अभी भी हमारे देश में अधिकतर लोगों को 'शेयर मार्केट की पूरी जानकारी' नहीं है। यही कारण हैं की हमने किया हैं जिसमे हमने 'Share Market Ke Bare Me Jankari Hindi Me' देने की कोशिश की हैं। उम्मीद हैं की यह लेख आपके लिए लाभदायक साबित हुआ होगा।


Post a Comment

Previous Post Next Post