SBI Credit Card कैसे बनवाए? एसबीआई क्रेडिट कार्ड के लिए ऑनलाइन Apply कैसे करें?
एसबीआई कार्ड ग्राहकों की financial demands के अनुरूप विभिन्न प्रकार के क्रेडिट कार्ड प्रदान करता है।
आपके क्रेडिट कार्ड की eligibility कई अलग अलग factors के आधार पर निर्धारित की जाती है, जिनका मूल्यांकन आपके द्वारा एसबीआई क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई करने के बाद किया जा सकता है।
नीचे कुछ जरूरी requirements के बारे में जानकारी दी है, यदि आप भी SBI Credit Card बनाना चाहते हैं तो नीचे दी गई requirements को पूरा करना जरूरी है।
- Salaried individual - 21 वर्ष या उससे अधिक
- 40-70 वर्ष की age के भीतर रिटायर्ड पेंशनर
- व्यवसाय - Salaried या फिर Self-Employed
- Other Criteria - रेगुलर इनकम सोर्स, अच्छा क्रेडिट स्कोर, इत्यादि
- 25 वर्ष से अधिक age ग्रुप के Self-Employed व्यक्ति
SBI Credit Card बनाने के लिए जरूरी Document:
यदि आप भी SBI क्रेडिट कार्ड बनवाना चाहते है या फिर एसबीआई क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई कर रहे है तो नीचे बताए गए डॉक्यूमेंट जरूरी है।
- पैनकार्ड
- आधार कार्ड की कॉपी या फिर गवर्मेंट एड्रेस प्रूफ
- दूसरे जरूरी डॉक्यूमेंट जैसे आपकी इनकम के डॉक्यूमेंट, सैलरी स्लिप और इनकम टैक्स रिटर्न इत्यादि
SBI क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई करने की प्रोसेस क्या है?
स्टेप 1: सबसे पहले एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करे https://www.sbicard.com/
स्टेप 2: अब आपको कुछ ऑप्शन दिखाई देगे, उसमे से आपको Card के ऑप्शन पर क्लिक करे।
स्टेप 3: अब Apply Now पर क्लिक करे और ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए E-Apply for Online Application form भरे।
स्टेप 4: अब अपनी पर्सनल डिटेल और मोबाइल नंबर वेरिफाई करवाए।
स्टेप 5: अब आखिर में SUBMIT पर क्लिक करे, फिर आपको आपके द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर आपको तुरंत उनका डिसीजन मिल जायेगा।
यदि आपका एप्लीकेशन स्वीकार हो जाता है, तो एसबीआई कार्ड की टीम वेरिफिकेशन के लिए आपसे संपर्क करेगी। जरूरी वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद आपको कार्ड जारी किया जाता है।
SBI क्रेडिट कार्ड एप्लीकेशन के status को कैसे ट्रैक करें?
आपके एसबीआई क्रेडिट कार्ड एप्लीकेशन के status को ट्रैक करने के लिए होम पेज या एप्लाई पेज पर ट्रैक एप्लिकेशन विजेट, यानी ऑनलाइन एप्लीकेशन पेज (पेज के नीचे) का उपयोग किया जाता है।
जिसमे आपको अपना application number/reference number add करें जो आपको कार्ड के लिए अप्लाई करते समय दी गई थी।
अपने एसबीआई कार्ड एप्लीकेशन के स्टेट्स को चेक करने के लिए, 'ट्रैक' टैब पर क्लिक करें।