आर्यन खान का जीवन परिचय | Aryan Khan Biography In Hindi

आर्यन खान का जीवन परिचय, आर्यन खान कौन है, आर्यन खान की उम्र, आर्यन खान की नेट वर्थ, मूवी, आर्यन खान की शिक्षा, पिता, परिवार, गर्लफ्रेंड के बारे में जानकारी (Aryan Khan Biography in Hindi)

दोस्तो भारत में बॉलीवुड के किंग खान के नाम से मशहूर शाहरुख खान को तो आप जानते ही होगे। शाहरुख खान बॉलीवुड में एक बड़े एक्टर है और आज के इस आर्टिकल में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के बारे में जानने वाले हैं।

आर्यन खान पिछले कुछ दिनों से काफी चर्चा में है। आर्यन खान शाहरुख खान और गौरी खान के बेटे हैं और शाहरुख खान की तरह एक्टिंग उनको पसंद है। लेकिन अभी तक आर्यन खान को किसी भी फिल्म में काम करने का मौका नहीं मिला या उन्होंने अभी तक काम नहीं किया है।

तो आइए आज के इस आर्टिकल में आर्यन खान की बायोग्राफी के बारे, आर्यन खान के जीवन परिचय के बारे में जानते हैं।

Aryan Khan biography in Hindi


आर्यन खान का जीवन परिचय (Aryan Khan Biography in Hindi)

पूरा नाम : आर्यन खान

पेशा: एक्टर

जन्म तिथि: 13 नवंबर, 1997

जन्म स्थान: मुंबई, भारत

उम्र : 21 साल

राष्ट्रीयता : भारतीय

गृहनगर: मुंबई, भारत

स्कूल: सेवेनौक स्कूल, लंदन

कॉलेज : यूनिवर्सिटी ऑफ़ साउथर्न कैलिफोर्निया, लोस एंजेल्स, कैलिफ़ोर्निया  

शैक्षणिक योग्यता: ग्रेजुएट (जारी है)

धर्म: इस्लाम

जाति: मुस्लिम सामान्य

आर्यन खान पिता एवं परिवार (Aryan Khan Father and Family)

आर्यन खान के पिता का नाम शाहरुख़ खान है और माता का नाम गौरी खान है। आर्यन खान के बहन का नाम सुहाना खान है और भाई का नाम अब्राहम खान है। आर्यन खान अपने दोनो भाई बहन में सबसे बड़े है। 

आर्यन खान जन्म, प्रारंभिक जीवन और शिक्षा [Aryan Khan Birth, Early Life & Education Details In Hindi]

आर्यन खान का जन्म बॉलीवुड के स्टार अभिनेता शाहरुख खान और गौरी खान के घर 13 नवंबर 1997 को मुंबई में हुआ था। आर्यन खान मुस्लिम परिवार से belongs करते है। आर्यनखान ने अपना बचपन मुंबई शहर में व्यतीत किया है। 

आर्यन खान ने अपनी शुरुआती स्कूली शिक्षा धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से की हुई थी, इसके बाद आगे की स्कूली शिक्षा सेवेन ओक्स स्कूल लंदन में भी अभ्यास किया है। यह स्कूल सबसे महंगे स्कूल में से एक है, जिसकी सालाना फीस 36 लाख रुपया है। उसके बाद आगे कॉलेज की पढ़ाई के लिए 2016 में आर्यन खान ने कॉलेज यूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न कैलिफोर्निया में एडमिशन लिया और वही से अपनी कॉलेज की पढ़ाई पूरी की है।

आर्यन खान के विवाद:-

2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन मुंबई से गोवा जा रही क्रूज के नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने छापा मारा था। इस ग्रुप में तब बॉलीवुड के बड़े सितारे और बिजनेस के साथ-साथ फैशन वर्ल्ड के भी कुछ नामी हस्तियां शामिल थी। इन सब के साथ-साथ शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी इस क्रूज में शामिल थे।

एनसीबी के छापे मारने के बाद यह बात सामने आई है कि इस पार्टी के दौरान यहां से भारी मात्रा में कोकीन, एमडी और ड्रग जैसी चीजों का प्रयोग हो रहा था और कई सेलिब्रिटी ने इन ड्रग्स का सेवन भी किया था।

फिलहाल एनसीबी की टीम ने आर्यन खान को पार्टी में होने की वजह से गिरफ्तार किया है और अभी उनसे पूछताछ चल रही है।

इससे पहले भी कई बार आर्यन खान का नाम कई तरह के मामले में सामने आया हुआ हैं। 


FAQ On Aryan Khan Biography In Hindi

Q-1). आर्यन खान कौन है?

Ans: आर्यन खान शाहरुख़ खान के बेटे है।

Q-2). आर्यन खान की उम्र कितनी है?

Ans: 21 साल (जब यह आर्टिकल लिखा जा रहा है तब की यह उम्र है)

Q-3). आर्यन खान की माता का नाम क्या है?

Ans: आर्यन खान की माता का नाम गौरी खान है।

Q-4). आर्यन खान की बहन का नाम क्या है?

Ans: आर्यन खान की बहन का नाम सुहाना खान है।

ये जरूर पढ़े: ट्विटर के नए सीईओ जाने पराग अग्रवाल की बायोग्राफी

Post a Comment

Previous Post Next Post