कार्तिक त्यागी करियर, परिवार, जीवनी | Kartik Tyagi Biography In Hindi, Age, Career, Wiki, Family, IPL in Hindi
कार्तिक त्यागी का जीवन परिचय | Kartik Tyagi Biography in Hindi
- पूरा नाम: कार्तिक त्यागी ( Kartik Tyagi )
- पिता का नाम: योगेन्द्र त्यागी
- माता का नाम: नीलम त्यागी
- जन्म दिनांक (Birth): 8-11-2000
- जन्म स्थान (Birth Place): हापुर, उत्तरप्रदेश
- परिवार (Family): 4 लोग
- धर्म (Region): हिन्दू
- पेशा (Profession): क्रिकेटर
- खेल का प्रकार (Playing Style): दाएं हाथ के तेज गेंदबाज़
- घरेलु टीम (Home Team): उत्तरप्रदेश
- कोच (Coach): दीपक चौहान
कार्तिक त्यागी एक भारतीय क्रिकेटर हैं जो right hand से तेज गेंदबाजी करते हैं। कार्तिक भारतीय क्रिकेट का एक नया उभरता हुआ चहरा है। वह उत्तर प्रदेश के हापुड़ का रहने वाला है। कार्तिक त्यागी को उनके अच्छे परफॉर्मेंस के बदौलत 2020 अंडर -19 क्रिकेट विश्व कप के लिए भारत की टीम में भी शामिल किया गया था।
कार्तिक त्यागी जन्म और परिवार के बारे में
कार्तिक त्यागी का जन्म 8 नवंबर 2000 को उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के धनोरा गांव में हुआ था। कार्तिक त्यागी के पिता का नाम योगेंद्र त्यागी है जो पेशे से एक किसान है। उनकी माता का नाम है नीलम त्यागी और उनकी बहन का नाम है नंदिनी त्यागी।
कार्तिक ने 12 साल की उम्र से ही क्रिकेट के प्रति लगाव था और उसी छोटी सी उम्र से कार्तिक ने अपने जुनून का पीछा करना शुरू कर दिया था। कार्तिक के क्रिकेट के प्रति लगाव को उनके पिता ने देखा पहचाना और उन्हें क्रिकेट के लिए उन्हें trained किया, लेकिन इस समय उन्हें बहुत परेशानियों का सामना भी किया।
कार्तिक त्यागी की शिक्षा (Education)
कार्तिक त्यागी के शिक्षा के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नही है। उन्होंने अपनी स्कूल की शिक्षा हापुर में ही L N Public School से ली थी।
कार्तिक त्यागी का शुरुआती करियर | Kartik Tyagi Starting Career Details In Hindi
साल 2012 में कार्तिक ने हापुड़ के एक क्लब में क्रिकेट सीखना शुरू किया। लेकिन यहां पर facilities कम थीं और यहां से आगे बढ़ना मुश्किल था, इसलिए कार्तिक ने साल 2015 में मेरठ विक्टोरिया पार्क में क्रिकेट का अभ्यास शुरू किया।
सबसे पहले कार्तिक का सिलेक्शन उत्तर प्रदेश की अंडर-14 टीम में हुआ, वहां 2 साल खेलने के बाद उनके अच्छे प्रदर्शन के कारण उनका सिलेक्शन उत्तर प्रदेश अंडर-16 में हुआ। इसके बाद भी कार्तिक ने अच्छा प्रदर्शन और अपनी मेहनत चालू रखी। इसका फल उन्हे तब मिला, जब रणजी ट्राफी में उन्होंने अपने अच्छे प्रदर्शन के बदौलत सिलेक्टर का ध्यान अपनी ओर खींचा और सेक्टर में उनके प्रदर्शन को देखते हुए अंडर-19 टीम में सिलेक्ट किया।
रणजी और घरेलू क्रिकेट में कार्तिक त्यागी के प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें 2019 अंडर-19 वर्ल्ड टी20 की भारतीय टीम में चुना गया।
इसके अलावा आगे अब इंडिया का सबसे बड़ी लीग आईपीएल आने वाली थी। तो 2020 के आईपीएल ऑक्शन में 20 लाख के बेस प्राइस वाले इस खिलाड़ी को राजस्थान रॉयल ने 1.30 करोड़ में खरीद कर अपनी टीम में शामिल किया है।
कार्तिक त्यागी के बारे में रोचक जानकारी [Interesting Facts]
- कार्तिक त्यागी का जन्म और पालन-पोषण उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में हुआ है।
- कार्तिक त्यागी ने 6 अक्टूबर 2017 को रणजी ट्रॉफी 2017-18 में उत्तर प्रदेश के लिए first-class में debut किया।
- December 2019 में कार्तिक को 2020 के अंडर -19 क्रिकेट विश्व कप के लिए भारतीय टीम में चुना गया था।
- कार्तिक ने अपने क्रिकेट की ट्रेनिंग कोच दीपक चौहान से ली है।
- 2020 के आईपीएल ऑक्शन में उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 1.30 करोड़ में खरीदा था।
