बिना टाइप लिए व्हाट्सएप मैसेज कैसे भेजे? | How to send messages without typing in WhatsApp Details In Hindi

 

Send without typing

WhatsApp के यूजर अब मैसेजिंग ऐप पर टाइप किए बिना भी मैसेज को आसानी से भेज सकते हैं - यह सब पॉसिबल हुआ है digital assistant की मदद से, आपको बस वर्चुअल असिस्टेंट को व्हाट्सएप भेजने के लिए कहना है और फिर आपका काम हो जाएगा।

जहां Android smartphone users मैसेज भेजने के लिए Google Assistant का उपयोग कर सकते हैं, वहीं आईओएस उपयोगकर्ता सिरी का उपयोग करके व्हाट्सएप मैसेज भेज सकते हैं। व्हाट्सएप में मैसेज भेजने के लिए सबसे आसान तरीका है, यदि आप busy है या आप मैसेज  टाइप नही कर सकते हैं तो ऐसे में आप इस फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

अगर आप व्हाट्सएप पर बिना टाइप किए मैसेज भेजना चाहते हैं, तो गूगल असिस्टेंट की मदद से मैसेज कैसे भेज सकते हैं, इसके बारे में और जानने के लिए नीचे दिए स्टेप को फॉलो कर सकते हैं।

WhatsApp: How to send messages without typing in WhatsApp Full Details In Hindi

स्टेप 1: सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन में Google Assistant app को इंस्टॉल करना होगा या फिर आप अपने फोन में Home button को थोड़ी देर दबाए और hold करके रखे तो आपका Google Assistant एक्टिवेट हो जायेगा।

स्टेप 2: एक बार जब आप इसे इंस्टॉल कर लेते हैं, तो "ओपन" बटन पर टैप करें और "Hey Google" कहें।

स्टेप 3: उसके बाद डिजिटल असिस्टेंट आपको जवाब देगा। फिर आप कह सकते हैं "XXXX (नाम) पर एक व्हाट्सएप मैसेज भेजें।" आपको उस कॉन्टेक्ट इंसान के नाम का उल्लेख करना होगा जिसे आप मैसेज भेजना चाहते हैं।

स्टेप 4: फिर Google Assistant आपसे पूछेगा कि मैसेज में क्या उल्लेख किया जाना चाहिए।

स्टेप 5: वर्चुअल असिस्टेंट तब टाइप करेगा और मैसेज दिखाएगा। एसिएटेंट आपको कहेगा कि मैसेज भेजने के लिए तैयार है। तो उसके बाद, आपको बस "ठीक है, भेजो" कहने की जरूरत है। इसके बाद आपका मैसेज डिलीवर हो जाएगा। दूसरी बार, एसिएटेंट सीधे मैसेज भेज सकता है।

तो इस आसन तरीके से आप बिना टाइप लिए व्हाट्सएप में मैसेज भेज सकते हैं।

मुझे उम्मीद है कि आपको यह जानकारी हेल्पफुल लगी होगी और आप इस आर्टिकल में कोई जानकारी शामिल करवाना चाहते हैं तो आप नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।


Post a Comment

Previous Post Next Post