रामायण दूरदर्शन सीरियल के किरदार | Ramayan Doordarshan Serial Cast Real Name In Hindi
बचपन में आपने भी रामायण सीरियल तो देखी होगी!! रामायण एक ऐसा धार्मिक शो जिसे सदी के लोगो ने काफी पसंद किया था।
![]() |
| Ramayan Doordarshan Serial Cast Real Name In Hindi |
यदि आप सोच रहे हैं, "रामायण के अभिनेता कौन हैं?" या "रामायण में किसने अभिनय किया?" Ramayan Doordarshan Serial Cast Real Name In Hindi क्या है? तो यह आर्टिकल आपके लिए है। इस आर्टिकल में आपको Ramayan Doordarshan Serial Cast Real Name In Hindi से जुड़े सभी सवालों के जवाब देने में मदद करेगी।
रामानंद सागर द्वारा निर्देशित, रामायण में राम के रूप में अरुण गोविल, सीता के रूप में दीपिका चिखलिया और लक्ष्मण के रूप में सुनील लहरी थे। रामायण दूरदर्शन सीरियल में स्वर्गीय दारा सिंह को हनुमान और अरविंद त्रिवेदी ने रावण के रूप में दिखाया। मूल रूप से यह शो 25 जनवरी 1987 से 31 जुलाई 1988 तक प्रसारित किया गया था।
Ramayan Doordarshan Serial Cast Real Name In Hindi
अरुण गोविल :
रामायण का सबसे पसंदीदा और राम के नाम से प्रसिद्ध अरुण गोविल जी ने इस रामायण सीरियल में राम के भूमिका अदा की थी। इस सीरियल के बाद देश में लोगो ने इन्हे भगवान राम ही समझ लिया था और उनसे आशीर्वाद भी लेते है। लोगो को उनके प्रति श्रद्धा बढ़ रही थी। इसी से आप अंदाजा लगा लीजिए कि अरुण गोविल की कला को लोगो के कितना पसंद किया होगा। अरुण गोविल जी मेरठ के रहने वाले है, लेकिन नाटक और एक्टिंग में रुचि होने के कारण अपना परिवार छोड़कर वे मुंबई आ गए। आज भी अरुण गोविल जी अपने नाम से ज्यादा राम के नाम से ही जाने जाते है।
दीपिका चिखालिया:
दीपिका चिखालिया ने रामायण में माता सीता / लक्ष्मी का किरदार निभाया था। दीपिका चिखालिया को भी अपने नाम से ज्यादा उन्हें सीता के नाम से जाना जाता था। रामायण सीरियल के बाद में दीपिका ने बंगाली, कन्नड़, तमिल और हिंदी फिल्मों में भी काम किया है।
सुनील लहरी:
सुनील लहरी ने रामाणय में लक्ष्मण का किरदार निभाया था। उन्होंने ने भी रामायण सीरियल के बाद अच्छा नाम बनाया और उन्हें भी लोगो की और से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। सुनील लहरी ने इसके अलावा विक्रम बैताल और दादा दादी की कहानी में किरदार निभाया था।
संजय जोग:
संजय जोग, जिन्होंने रामायण में राम के भाई भरत का किरदार निभाया था। उनकी भाई के प्रति प्रेम और समर्पण कि एक्टिंग को लोगो के काफी पसंद किया और भावुक भी किया था। उन्हें इस किरदार के लिए लोगो ने अच्छा प्रतिभाव दिया था। संजय जोग ने रामायण के अलावा गुजराती और मराठी फिल्मों में भी काम किया है।
समीर राजदा:
समीर राजदा ने रामायण में शत्रुघ्न का रोल निभाया था। इन्होंने भी रामायण के इस सीरियल में अपनी ओर से अच्छा किरदार निभाया था लेकिन बहुत ही कम लोग हैं जो आज इन्हें पहचानते हैं। इसके अलावा समीर राजदा ने बी आर चोपड़ा की महाभारत सीरियल में राजा विराट का पुत्र उत्तर का किरदार निभाया था और इसके अलावा गुजराती फिल्मों में भी काम किया है।
दारा सिहं:
श्री राम भक्त हनुमान जी और रामायण के दारा सिंह को कौन नहीं जानता? दारा सिंह ने रामायण में राम भक्त हनुमान का किरदार निभाया था जिसे लोग आज भी याद करते हैं। दारा सिंह पहलवान था और उन्होंने कुस्ती से लेकर कलाकारी की दुनिया तक सफर तय किया था। दारा सिंह ने हिंदी और पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है। 2012 में दारा सिंह इस दुनिया से विदाई ले चुके हैं।
अरविन्द त्रिवेदी :
रामायण में राम और सीता के बाद यदि किसी और केदार को सबसे ज्यादा याद किया जाता है तो वह है रावण। रावण किरदार को अरविंद त्रिवेदी जी ने निभाया था। इन्होंने इस सीरियल में अपना संपूर्ण प्रदर्शन दिया था और इसी वजह से उन्हें लोगों ने उनकी एक्टिंग की काफी ज्यादा सराहना भी की थी।
दोस्तों ऊपर जो किरदार के नाम दिए हैं वह सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले में से एक है। इसके अलावा रामायण सीरियल में और भी लोग हैं जिन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था जिनका real नाम नीचे दिए है।
रामायण दूरदर्शन सीरियल के किरदार के ओरिजनल नाम
- अरुण गोविल: राम/विष्णु
- दीपिका चिखलिया: सीता/लक्ष्मी
- सुनील लहरी: लक्ष्मण
- अरविंद त्रिवेदी: रावण / ऋषि विश्रवा:
- संजय जोग: भरत
- समीर राजदा : शत्रुघ्न
- दारा सिंह: हनुमान
- बाल धुरी: दशरथ (राम के पिता)
- जयश्री गडकर: कौशल्या
- रजनी बाला: सुमित्रा
- पद्मा खन्ना: कैकेयी
- ललिता पवार: मंथरा
- अंजलि व्यास: उर्मिला
- सुलक्षणा खत्री: मंडावी
- पूनम शेट्टी: श्रुतकीर्ति
- विजय अरोड़ा: इंद्रजीत
- नलिन दवे: कुंभकर्ण
- मुकेश रावल: विभीषण
- अपराजिता भूषण: मंदोदरी
- मूलराज राजदा: जनक (मिथिला के राजा)
- उर्मिला भट्ट: सुनैना (राजा जनक की पत्नी और मिथिला की रानी)
- चंद्रशेखर: सुमंत
- श्यामसुंदर कालानी: सुग्रीव / वली
- विजय कविश: शिव / वाल्मीकि / मायासुर
- मुरारी लाल गुप्ता: अकम्पना
- रमेश गोयल: मारीचा
- राजशेखर: जाम्बवन
- बशीर खान: अंगद
- अमित तोमर: अर्जुन
- बंदिनी मिश्रा: पार्वती
- सुधीर दलवी: वशिष्ठ
- अनीता कश्यप: त्रिजटा
- श्रीकांत सोनी: विश्वामित्र
- गिरिराज शुक्ल एल:नील / प्रहस्त:
- गिरीश सेठ: नल / गंधर्व पुत्र:
- रेणु धारीवाल: शूर्पणखा
- राधा यादव: तारा
तो यह सभी रामायण (Ramayan Doordarshan Serial Cast Real Name In Hindi ) कलाकार है जिनकी वजह से आज रामायण सीरियल एक ऐतिहासिक सीरियल बन पाई, एक और बात है की अब तक रामायण सीरियल को बहुत बार फिर से बनाया गया लेकिन रामान्नद सागर की रामायण (Ramannad Sagar Ramayan) को जितना ज्यादा लोगो ने पसंद किया उतना ज्यादा किसी और सीरियल को नहीं किया।
आपको रामायण (Ramayan) सीरियल में सबसे पसंदिया किरदार किनका लगा? और कौन सी ऐसी घटना है जो आपको सबसे ज्यादा पसंद आया? नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर बताए।
Ramayan Doordarshan Serial Cast Real Name In Hindi जानकारी अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तो के साथ शेयर करे और इस आर्टिकल में आप कोई जानकारी शामिल करवाना चाहते हैं तो नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
📣 MyA1Feed is now on WhatsApp & Telegram. Click here to join with us and stay updated with the latest updates.
