नीरज चोपड़ा का जीवन परिचय हिंदी में | Neeraj Chopra Biography in Hindi

नीरज चोपड़ा का जीवन परिचय हिंदी में, बायोग्राफी हिंदी में, भाला फेंक एथलीट, उनके रिकॉर्ड, टोक्यो ओलंपिक, गोल्ड मैडल विजेता, शेड्यूल [Neeraj Chopra Biography In Hindi] (Tokyo Olympic 2021, Gold Medalist, World Ranking, Height, Record, Salary, Religion, Caste)

नीरज चोपड़ा, जब से नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक में गोल्ड मेडल हासिल किया है तब से हर किसी के जुबान पर यह नाम छाया हुआ है, हर कोई यह जानना चाहता है की नीरज चोपड़ा कौन है? कहा से आया है? क्या करता है? मतलब सभी लोग नीरज चोपड़ा के बायोग्राफी के बारे में जानकारी जानना चाहते हैं।

नीरज चोपड़ा ने Tokyo Olympics 2021 में भारत की और से प्रतिनिधित्व करते हुए जैवलिन थ्रो करते हुए फाइनल में अपनी जगह बनाई और Gold Medal हासिल किया और अपने नाम के साथ साथ भारत का नाम भी इतिहास के पन्नो में दर्ज करवा लिया।

नीरज चोपड़ा भारतीय आर्मी में भी शामिल है और देश की सेवा भी कर रहे हैं। तो आइए आज के इस आर्टिकल में नीरज चोपड़ा के बारे में विस्तार से जानकारी जानते है।

Neeraj Chopra Biography In Hindi


नीरज चोपड़ा का जीवन परिचय हिंदी में (Neeraj Chopra Biography in Hindi)

नाम: नीरज चोपड़ा

जन्म: 24 दिसंबर, 1997

जन्म स्थान: पानीपत हरियाणा

उम्र: 23 साल

माता का नाम: सरोज देवी

पिता का नाम: सतीश कुमार

शिक्षा: स्नातक

कोच: उवे होन

पेशा: जैवलिन थ्रो

धर्म: हिन्दू

जाति: हिन्दू रोर मराठा

जॉब: इंडियन आर्मी में सोल्जर

नीरज चोपड़ा का जन्म एवं परिवार (Neeraj Chopra Birth and Family Details In Hindi)

नीरज चोपड़ा का जन्म 1997 में 24 दिसंबर को भारत के हरियाणा राज्य के पानीपत में हुआ था। नीरज के पिता का नाम सतीश कुमार है और उनकी माता का नाम सरोज देवी है। उनके पिता पेशे से एक किसान है जो खंडरा गांव में रहते है और उनकी माता एक हाउसवाइफ है। नीरज चोपड़ा के कुल 5 भाई बहन है, उनमें से नीरज घर के सबसे बड़े बेटे है।

नीरज चोपड़ा की शिक्षा (Neeraj Chopra Education Details In Hindi)

नीरज चोपड़ा ने अपनी स्कूली पढ़ाई हरियाणा से ही की है। इसके अलावा रिसोर्सेज के मुताबिक नीरज ने ग्रेजुएशन तक की डिग्री प्राप्त की है। नीरज ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई को पूरा करने के बाद बीबीए कॉलेज ज्वाइन किया था और वहीं से उन्होंने ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की थी।

नीरज चोपड़ा के कोच (Neeraj Chopra Coach)

नीरज चोपड़ा के कोच का नाम उवे होन हैं जो कि जर्मनी देश के एक Professional जैवलिन एथलीट रह चुके हैं। 

नीरज चोपड़ा उम्र & पर्सनल जानकारी (Neeraj Chopra Age and Personal Detail In Hindi)

नीरज चोपड़ा की वर्तमान में 23 साल की उम्र है (जब हम यह आर्टिकल लिख रहे है तब की), फिलहाल उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है और अभी उनका अपना पूरा ध्यान सिर्फ खेल की ओर लगा रहे हैं।

नीरज चोपड़ा रिकॉर्ड (Neeraj Chopra Record Details In Hindi)

  • साल 2012 में अंडर 16 नेशनल जूनियर चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा ने 68.46 मीटर भाला फेंक कर गोल्ड मेडल जीता था।
  • साल 2013 में यूथ चैंपियनशिप 2013 के नेशनल यूथ चैंपियनशिप में दूसरा स्थान हासिल किया था और IAAF वर्ल्ड यूथ चैंपियनशिप में अपनी जगह बनाई थी।
  • साल 2015 में नीरज चोपड़ा ने इंटर-विश्वविद्यालय चैंपियनशिप में 81.04 मीटर का थ्रो फेक कर रिकॉर्ड बनाया।
  • साल 2016 में उन्होंने जूनियर विश्व चैंपियनशिप में 86.48 मीटर का थ्रो फेककर गोल्ड जीता और अपना नया विश्व रिकॉर्ड बनाया।
  • साल 2017 में दक्षिण एशियाई खेलों के पहले दौर में 82.23 वर्ग मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड मेडल हासिल किया था।
  • साल 2018 में नीरज ने गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में 86.47 मीटर थ्रो फेंका और गोल्ड मेडल जीता था।
  • नीरज चोपड़ा ने साल 2018 के जकार्ता एशियाई खेलों में भी 88.06 मीटर भाला फेंक कर प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता था।

नीरज चोपड़ा को मिले Medal और Award के बारे में जानकारी

  • नीरज चोपड़ा को साल 2012 में राष्ट्रीय जूनियर चैंपियनशिप गोल्ड मेडल मिला था।
  • साल 2013 में राष्ट्रीय युवा चैंपियनशिप रजत पदक से सम्मानित किया गया था।
  • नीरज को साल 2016 में तीसरा विश्व जूनियर अवार्ड से सम्मानित किया गया।
  • साल 2016 में एशियाई जूनियर चैंपियनशिप रजत पदक का अवार्ड दिया गया था।
  • नीरज चोपड़ा को 2017 में एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप गोल्ड मेडल मिला था।
  • 2018 के एशियाई खेल में चैंपियनशिप स्वर्ण गौरव से सम्मानित किया गया था।
  • नीरज चोपड़ा को 2018 में देश के सबसे बड़े पुरस्कार में से एक अर्जुन पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया था।

आज आपने क्या सीखा: Neeraj Chopra Biography In Hindi

तो दोस्त आज के इस आर्टिकल में आपने Neeraj Chopra Biography In Hindi जानी, नीरज चोपड़ा के बारे में जानकारी जानी, उनके बारे में , उनके फैमिली के बारे में, कैसे उन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत की और नीरज चोपड़ा से जुड़े कुछ रिकॉर्ड के बारे मे जाना।

दोस्त इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको नीरज चोपड़ा से जुड़ी सारी जानकारी मिल चुकी होगी। फिर भी आप इस आर्टिकल में कोई जानकारी शामिल करवाना चाहते हैं तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

FAQ On Neeraj Chopra Biography In Hindi

Q-1): Neeraj Chopra कौन है ?

Ans : नीरज चोपड़ा भारतीय एथलीट भाला फेंक खिलाड़ी है।

Q-2): नीरज चोपड़ा की उम्र कितनी है ?

Ans : नीरज चोपड़ा की उम्र 23 साल की है। (जब हम आर्टिकल लिख रहे है तब की यह उम्र बता रहे है। आगे जाकर इसमें फेरफर हो सकता है।)

Q-3): नीरज चोपड़ा की जाति क्या है ?

Ans : नीरज चोपड़ा की जाति हिन्दू रोर मराठा है

Q-4): नीरज चोपड़ा का ओलिंपिक 2021 का बेस्ट थ्रो कितना है ?

Ans : नीरज चोपड़ा का ओलिंपिक 2021 का बेस्ट थ्रो 87.58 मीटर का है।

ये जरूर पढ़े:

Post a Comment

Previous Post Next Post