What Is The Full Form Of PDF In Hindi
PDF Full Form: Portable Document Format
पीडीएफ का फुल फॉर्म पोर्टेबल डॉक्यूमेंट फॉर्मेट होता है।
पीडीएफ एक फाइल फॉर्मेट है जिसे 1990 के दशक में एबोड द्वारा विकसित किया गया था। यह एक फाइल फॉर्मेट है जिसका इस्तेमाल दस्तावेजों को मज़बूती से पेश करने और एक्सचेंज करने के लिए किया जाता है, जिसके लिए आपको सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर या ऑपरेटिंग सिस्टम की जरूरत नही होती है।
Portable Document Format एक file format है जो एक printed document के सभी पार्ट को एक electronic image के रूप में कैप्चर करता है जिसे कोई भी देख सकता है, नेविगेट कर सकता है, प्रिंट कर सकता है या किसी और को forward कर सकता है।
PDF फ़ाइलें Adobe Acrobat, Acrobat Capture या similar products का उपयोग करके बनाई जाती हैं। फ़ाइलों को देखने और उपयोग करने के लिए एक एक्रोबेट रीडर (जिसे आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है) की आवश्यकता होती है।
एक बार रीडर ऐप डाउनलोड हो जाने के बाद, जब भी आप किसी पीडीएफ फाइल को देखना चाहते हैं तो आप बड़ी आसानी से देख सकते हैं।
पीडीएफ फाइलें उन डॉक्यूमेंट के लिए बहुत ही उपयोगी हैं जिनमें आप ओरिजनल ग्राफिक को ऑनलाइन सिक्योर करना चाहते हैं जैसे मैगजीन, प्रोडक्ट ब्रोशर्स और flyers जैसी चीजे और जानकारी। पीडीएफ फाइल में आप एक या उससे ज्यादा पेज इमेज शामिल कर सकते हैं और आप इसे zoom in और zoom out करके भी देख सकते हैं। आप पीडीएफ फाइल को बड़ी आसानी से फॉरवर्ड और बैकवर्ड करके भी पढ़ सकते है।
