![]() |
| Pan Card Me Name Change Kaise Kare? |
PAN Card यानी की Permanent Account Number। ये permanent account number 10 डिजिट का एक यूनिक alphanumeric number नंबर होता है। जिसे भारतीय कर विभाग के तहत लैमिनेटेड कार्ड के रूप में जारी किया जाता है।
आज की तारीख में इंडियन सिटीजन के लिए ये मोस्ट इम्पोर्टेंट डॉक्यूमेंट है। इसका उपयोग सिर्फ टैक्स के लिए ही नही बल्कि अपने पहचान प्रमाण के रूप में भी किया जाता है।
लेकिन कभी कभी होता है की आपने जो पैन कार्ड बनाया है उसमे आपके नाम में गलती हो जाती है तो फिर आपको आओ पैन कार्ड में से अपने नाम को बदलना चाहिए।
यदि आपके साथ भी ऐसा हुआ है और आपके पैन कार्ड में भी नाम बदलना चाहते हैं तो आप बड़ी आसानी से अपने नाम को बदल सकते है।
आज पैन कार्ड में नाम बदलना कोई बड़ी बात नहीं है, आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनो तरीके से अपने पैन कार्ड में नाम को बदल सकते हैं।
इस आर्टिकल में मैंने स्टेप बाय स्टेप जानकारी दी है की कैसे आप अपने पैन कार्ड में नाम को बदल सकते है? How To Change Name In Pan Card Detail In Hindi se
पैनकार्ड में नाम बदलने के लिए जरूरी दस्तावेज
यदि आप अपने पैन कार्ड में शादी के बाद या किसी कारण की वजह से पैन कार्ड में नाम बदलना चाहते हैं तो नीचे बताए दस्तावेज जरूरी है:
- मैरिज सर्टिफिकेट, शादी का निमंत्रण कार्ड
- पति के नाम का पासपोर्ट
- अधिकारी राजपत्र में नाम परिवर्तन का प्रकाशन
- राजपत्रित अधिकारी द्वारा किया गया प्रमाण पत्र
पैन कार्ड में नाम कैसे बदलें: Pan Card Me Name Change Kaise Kare?
पैन कार्ड में नाम बदलने के लिए सबसे पहले आपको पैन कार्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
https://www.onlineservices.nsdl.com/paam/endUserRegisterContact.html
जैसे ही आप लिंक पर क्लिक करेगे आपके सामने एक नई स्क्रीन ओपन होगी। जिसमे आपको Application Type में Changes or correction in existing PAN Data/ Reprint of PAN Card के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
इसके बाद आपको Individual को सेलेक्ट करना है। बाद में आपको नीचे दी गई जानकारी को सही से भरना है।
- अपना Surname
- First Name
- बर्थ डेट
- ईमेल आईडी
- क्या आप इंडियन सिटीजन है?
- पैन नम्बर
उपर दी गई सभी जानकारी को आप ध्यान से भरे और सही से भरे।
सभी जानकारी भरने के बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
सबमिट करने के बाद आपके सामने नया पेज खुलेगा। जिसमे एक एक मैसेज दिखेगा:
आपको एक मैसेज मिलेगा की, “एनएसडीएल ई-गवर्नेंस की ऑनलाइन पैन आवेदन सेवा का उपयोग करने के लिए हम आपको धन्यवाद देते हैं। आपकी request टोकन नंबर xxxxxxxxx के साथ सफलतापूर्वक ragister हो गया है और इसे पैन आवेदन में प्रदान की गई आपकी ईमेल आईडी पर भेज दिया गया है। बाकी बचा पैन आवेदन पत्र भरने के लिए कृपया नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।"
अब, आपको Continue with PAN Application Form पर क्लिक करना होगा। जो आपको Online PAN application page पर redirect कर देगा।
नोट: अब, आपको on-screen instructions का पालन करना होगा। अगर आप पैन पर फोटो, सिग्नेचर अपडेट करना चाहते हैं तो पेज पर 'Photo Mismatch' और 'Signature Mismatch' पर क्लिक कर सकते हैं।
अब आप सभी detail भर दीजिए और बाद के सभी जानकारी भरने के बाद आप पेमेंट कर दीजिए, बाद में आपके सामने एक Receipt उत्पन्न होगी।
आपको इसका एक प्रिंट लेना होगा और documents के physical certificate के साथ NSDL e-gov office को भेजना होगा।
पैन कार्ड स्टेटस कैसे देखें
So Guys इस तरीके से आप बड़ी आसानी से आप अपने पैनकार्ड में अपने नाम को बदल सकते हैं। यदि आपको इस आर्टिकल को लेकर कोई सवाल है तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
ये जरूर पढ़े:
