SRH Playing XI vs RCB in IPL 2021: पिछले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को कोलकाता के सामने 190 रन पीछा करते वक्त केन विलियमसन की काफी याद आई होगी! सही है?
क्योंकि उन्होंने पिछले मुकाबले में केन विलियमसन को आराम दिया था और एक ऑलराउंडर को खिलाया था लेकिन उनकी बल्लेबाजी क्रम थोड़ा सा short हो चुका था।
पिछले सीजन में केन विलियमसन ने हैदराबाद मिडल ऑर्डर की जिम्मेदारी संभाल कर रखी थी। और अब वक्त आ गया है की यदि सनराइजर्स हैदराबाद को अगले आने वाले मैच में यदि रन चेस करनी की नौबत आई तो केन विलियमसन की याद जरूर याद आयेगी।
वैसे भी केन विलियमसन जैसे बल्लेबाज के टीम में खेलने से दूसरे बल्लेबाज से प्रेशर भी थोड़ा कम होता है।
तो आइए जानते है की क्या केन विलियमसन आज के मुक़ाबले को खेलेंगे?
यदि खेलेंगे तो किसकी जगह पर?
SRH Playing XI vs RCB in IPL 2021: कैसे केन विलियमसन के खेलने से डेविड वार्नर और सनराइजर्स हैदराबाद को फायदा होगा?
आज वर्ल्ड क्रिकेट में 4 बल्लेबाज है जो इस सदी के महनतम बल्लेबाज की श्रेणी में गिने जाते है। जिसमे शामिल है कप्तान विराट कोहली, स्टीव स्मिथ, जोई रूट और केन विलियमसन
बहुत से लोग कहेंगे की यह तो एक टेस्ट के बल्लेबाज है!
हां यह टेस्ट के बल्लेबाज है लेकिन सबसे पहले नीचे दिए गए आंकड़े जरूर देखे।
- IPL में, केन विलियमसन ने 40 की औसत के साथ रन बनाए है जिसमे उनका स्ट्राइक रेट 134 का है। यह स्ट्राइक रेट को आप हमारे कप्तान रन मशीन विराट कोहली से कंपेयर करेगे तो यह उनसे ज्यादा है। आईपीएल में विराट कोहली का स्ट्राइक रेट 130 है।
- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान की तरह, विलियमसन को क्लासिकल क्रिकेटिंग शॉट्स खेलना पसंद है। पिछले कुछ मुकाबले से उनको हमने क्लासिकल स्वीप शॉट खेलते हुए भी देखे है।
- यदि सनराइजर्स हैदराबाद को किसी मैच में बड़े स्कोर का रन चेस करना हुआ तो ऐसे समय में केन एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। SRH के पास अच्छे पॉवर हिटर तो है लेकिन अभी भी उन्हें एक ऐसा मिडल ऑर्डर बल्लेबाज चाहिए जो उनको मिडल ऑर्डर में स्टेबल बना सके।
SRH Playing XI vs RCB in IPL 2021: लेकिन टीम में केन विलियमसन कहा पर फिट होगे?
सनराइजर्स हैदराबाद यदि केन विलियमसन को प्लेइंग इलेवन में जगह देता है तो उनको ओपनिंग करनी चाहिए।
क्योंकि उनके पास डेविड वार्नर जैसे हिटर ओपनर है और केन विलियमसन पावरप्ले में उनके अच्छे पार्टनर बन सकते है। केन विलियमसन के पास अच्छे शॉट भी है जिसका वे पावरप्ले में लाभ ले सकते है।
इसके अलावा यदि ओपनिंग नही करते तो उनके लिए नंबर 3 एक बेस्ट जगह है। ऐसे में वृद्धिमान साहा या फिर जोन बेरिस्टो डेविड वॉर्नर के साथ ओपनिंग कर सकते है जैसे पिछले सीजन किया था।
लेकिन इस साल इस टीम में बहुत बदलाव आ चुके है ऐसे में यह तो टीम मैनेजमेंट पर निर्भर है की वे उन्हें कहा पर मौका देता है।
किसकी जगह पर केन विलियमसन आज मुकाबला खेल सकते है?
यदि आज केन विलियमसन खेलते है तो SRH को अफगानिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद नबी को ड्रॉप करना होगा। हालांकि ऐसा करने से उनकी गेंदबाजी को कमजोर करेगा, लेकिन SRH को एक लंबी बल्लेबाजी का मौका देगा।
इसके अलावा, अगर विजय शंकर अपनी medium pace के साथ अच्छी गेंदबाजी करते हैं और युवा अब्दुल समद लेग ब्रेक के कुछ ओवर फेंकते हैं, तो मोहमद नबी की जगह पर विलियमसन टीम में शामिल किया जा सकता है।
क्या हो सकती है SRH Playing XI vs RCB in IPL 2021 (LIKELY):
डेविड वार्नर (कप्तान)
जोनी बैरिस्टो
वृद्धिमान साहा (विकेटकीपर)
मनीष पांडे
मोहमद नबी / केन विलियमसन
विजय शंकर
अब्दुल समद
रशीद खान
भुवनेश्वर कुमार
टी नटराजन
संदीप शर्मा
IPL AND CRICKET से जुड़े लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए हमारे TELEGRAM CHANNEL को जरूर ज्वाइन करे।

