आज के इस पोस्ट में जानेंगे कि Dogecoin क्या है? और Dogecoin से जुड़ी सारी जानकारी हिंदी में जानेंगे। यदि आप भी Dogecoin के बारे में जानना चाहते है तो यह आर्टिकल आपके लिए है।
Dogecoin भी बिटकॉइन और इथरियम की तरह एक प्रकार की क्रिप्टो करेंसी है। इसकी शुरुआत 2013 में हुई है। लेकिन जब एलोन मस्क ने इसके बारे में ट्वीट किया तो उसके बाद ही dogecoin की वैल्यू काफी बढ़ी है और चर्चा में रही है।
तो आइए dogecoin के बारे में जानते है....
Dogecoin क्या है?
Dogecoin एक प्रकार की क्रिप्टो करेंसी है। Dogecoin 2013 में सॉफ्टवेयर इंजीनियर जैक्सन पामर और बिली मार्कस ने बनाया गया था। dogecoin को बिटकॉइन के ऑल्टरनेटिव के रूप में बनाया था।
इस dogecoin ने 'डोगे' नामक एक प्रसिद्ध meme से अपना लोगो और नाम लिया, जिसमें एक जापानी नस्ल के कुत्ते शीबा इनू की इमेज थी।
Dogecoin बिटकॉइन से विपरीत है, डॉगकोइन की कोई upper limit नहीं है जिसका मतलब है कि पहले से ही 100 बिलियन से अधिक Dogecoin अस्तित्व में हैं।
Dogecoin कैसे खरीदे
यदि आप भारत में Dogecoin खरीदना चाहते हैं, तो आपको अपना account क्रिप्टो एक्सचेंजों पर बनाना होगा जो Dogecoin का सपोर्ट करते हो। एक cryptocurrency exchange यूजर को क्रिप्टोकरेंसी खरीदने, बेचने और व्यापार करने की अनुमति देता है।
यहां कुछ ऐप हैं जिन्हें आप डाउनलोड कर सकते हैं और Dogecoins WazirX, BuyUcoin, और CoinSwitch, इत्यादि जैसे क्रिप्टो करेंसी को खरीदने के लिए उपयोग कर सकते हैं।
आप भारत में क्रेडिट या डेबिट कार्ड, मोबिक्विक वॉलेट, बैंक ट्रांसफर, भीम और आईएमपीएस ट्रांसफर के जरिए डॉगकोइन खरीद सकते हैं।
उपर बताए किसी भी ऐप को आप डाउनलोड कीजिए ओड इस पर अपना अकाउंट बनाए। अकाउंट बनाने के बाद आपसे जरूरी जानकारी भरनी होगी और अपना KYC कंप्लीट करना होगा।
एक आप KYC और दूसरी जानकारी भर के अप्रूवल के लिए भेजेंगे तो कुछ घंटों में या 1 दिन में आपका अकाउंट अप्रूव्ड हो जायेगा।
इसके बाद आप इन ऐप की मदद से आसानी से Dogecoin को खरीद सकते है।
Dogecoin की भारत में क्या कीमत है?
जब से एलोन मस्क ने dogecoin के बारे में ट्वीट किया था उसके बाद dogecoin काफी ज्यादा सुर्खियों में रहा है। जिसके वजह से dogecoin की कीमत में भी काफी ज्यादा उछाल देखने को मिला था। जिसमे उसकी कीमत 3₹ से लेकर सीधे 33₹ तक उछाल देखने को मिला था।
जब मैं यह आर्टिकल लिख रहा हु तब dogecoin की कीमत 10₹ से 32₹ रुपये के बीच देखी गयी है
वैसे तो अभी सुर्खियों में रहने की वजह से इसकी कीमतों में काफी उछाल देखने को मिल रहा है, लेकिन जब यह आर्टिकल लिखा जा रहा है तब इसकी कीमत 19.887 ₹ है। इसकी कीमत 10₹ से 33₹ रुपये के बीच देखी गयी है।
Dogecoin का भविष्य क्या है?
Dogecoin के बारे में बताया जा रहा है की फ्यूचर में यह अच्छा परिणाम देने वाला है। जब से एलोन मस्क ने ट्वीट किया है उसी के बाद काफी ज्यादा लोगो ने dogecoin में इन्वेस्ट किया है। ऐसे में दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति किसी चीज के बारे में बताता है तो उम्मीद जताई जा रही है की भविष्य में यह अच्छा ग्रो करेगा।
आज आपने क्या सीखा: Dogecoin क्या है?
दोस्तो आज के इस आर्टिकल में आपने जाना की Dogecoin क्या है? Dogecoin की भारत में क्या कीमत है? Dogecoin का भविष्य क्या है? और Dogecoin से जुड़ी जानकारी जानी।
वैसे यदि आप Dogecoin में इन्वेस्ट करना चाहे तो अभी कर सकते है।
इस आर्टिकल को लेकर कोई सवाल या कोई जानकारी शामिल करवाना चाहते हैं तो नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
