B.Arch Course Details In Hindi आज के इस आर्टिकल में जानने वाले है की, बेचलर ऑफ़ आर्किटेक्चर क्या है? (What is B.Arch in Hindi), बेचलर ऑफ़ आर्किटेक्चर कोर्स कैसे करे? बेचलर ऑफ़ आर्किटेक्चर की फीस कितनी होती है तो इसी के बारे में डिटेल्स में जानकारी देंगे इसलिए ये आर्टिकल लास्ट पड़ते रहना।
क्या आप भी अपना कैरियर किसी अलग फील्ड में बनाना चाहते है? जिसमे आपको नाम और पैसा दोनो मिले?
तो आज के इस आर्टिकल में मै आपको एक ऐसे कोर्स के बारे में बताने वाला हू, जिसे करने के बाद आप बड़ी आसानी से सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब कर सकते है और यदि आप जॉब करना नही चाहते हैं तो आप अपना खुद का बिजनेस भी बना सकते है।
तो आइए शुरुआत करते है...
![]() |
| What Is B.Arch Course Details In Hindi? |
(बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर) बी.आर्क कोर्स क्या है? B.Arch Course Details In Hindi (What Is B.Arch Course In Hindi?)
Bachelor of Architecture (B. Arch) Course 5 साल का प्रोफेशनल आर्किटेक का अंडरग्रैजुएट कोर्स है। इस कोर्स में आपको बिल्डिंग को डिजाइन, प्लानिंग और कंस्ट्रक्शन से जुड़ी जानकारी सिखाई जाती है। इस कोर्स की मदद से आपको एक Professional Architect बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस कोर्स को करने के बाद आपको Professional Architect का लाइसेंस मिलता है। बाद में आप किसी भी Private Construction और Goverment Construction करने के लिए अधिकृत हैं।
बी.आर्क कोर्स की योगयता क्या है? (B.Arch Course Eligibility Details In Hindi)
- B.Arch Course में प्रवेश लेने के लिए आपको 12th में mathematics subject होना चाहिए और कम से कम 50% marks के साथ पास होना जरूरी है।
- यदि आपने 12वी नही की है तो आप 10वो के बाद 3 years Diploma (any stream) करने के बाद भी Bachelor Of Architecture Course में प्रवेश ले सकते है।
- B.Arch कोर्स में प्रवेश पाने के उम्मीदवारों के पास आर्किटेक्चर काउंसिल द्वारा आयोजित नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर [NATA] में उत्तीर्ण होना जरूरी है।
कुछ कॉलेज में एडमिशन दूसरे architectural entrance exams के आधार पर भी दिए जाते है, जिसके लिए NATA जरूरी नहीं है। लेकिन आप best B.Arch colleges in India में प्रवेश लेना चाहते है तो आपको NATA की एग्जाम देने होगी, जिसके लिए आपको अच्छी तैयारी भी करनी होगी।
B.Arch Entrance Exams Details In Hindi
भारत में B.Arch के लिए The National Aptitude Test in Architecture [NATA] ही Entrance Exams है जो सबसे ज्यादा पसंदीदा और Common है। ज्यादातर कॉलेज में इसी परीक्षा के आधार पर प्रवेश दिया जाता है। इसके अलावा दूसरे कुछ Entrance Exams है जिसकी जानकारी नीचे दी है:
- HITSEEE: हिंदुस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम
- KIITEE: कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी एंट्रेंस एग्जामिनेशन
- AMUEEE Exam: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ऑफ आर्किटेक्चर एग्जाम
- COMEDK UGET: COMEDK UG Entrance Test for BArch Courses
बी.आर्क कोर्स में एडमिशन प्रोसेस (B.Arch Course Admission Process Details In Hindi)
बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर में एडमिशन लेने की प्रोसेस अलग अलग यूनिवर्सिटी में अलग अलग होता है।
जैसा कि आपको उपर बताया कि, बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर में एडमिशन लेने के लिए 12वी साइंस स्ट्रीम में आप मैथ्स विषय के साथ कम से कम 50% मार्कस के साथ पास होने चाहिए।
इसके अलावा कुछ कॉलेज और यूनिवर्सिटी एडमिशन प्रोसेस के लिए खुद की एंट्रेंस एग्जाम आयोजित करती है, यदि आप जिस कॉलेज में प्रवेश लेने जा रहे है वहा पर कॉलेज और यूनिवर्सिटी क्या ऐसी एंट्रेंस एग्जाम आयोजित करती है या नही इसको जांच जरूर करे।
इसके अलावा आपको एडमिशन आपके मेरिट के हिसाब से मिलेगा। एडमिशन के लिए प्रवेश फार्म आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से भर सकते है।
आप जिस कॉलेज में एडमिशन लेना चाहते है तो इसकी एडमिशन प्रोसेस को डिटेल में जानने के लिए आप एकबार उस कॉलेज और यूनिवर्सिटी को विजिट जरूर करे या उनकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जरूर जांच करे।
बी आर्क कोर्स के विषय (B.Arch Subjects Details In Hindi)
बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर (B.Arch) के सब्जेक्ट के बारे में बताने से पहले आपको यह जानना चाहिए की यहां पर मैंने को सब्जेक्ट दिए है उसमे से आपको slightly change भी देखने को मिल सकते है। B.Arch के विषय की जानकारी नीचे दी गई है:
- Architecture Design
- Computer & Software Lab
- History of architecture
- Theory of Structures
- Building construction
- Building Management
- Architectural Drawing
- Architectural appreciation
- Workshop Practice
- Design Applications
- Training
- Thesis Project
बी.आर्क कोर्स की फीस कितनी होती है?(B.Arch Course Fees Details In Hindi)
B.Arch Course की fee 40,000₹ से लेकर 1 लाख तक होती है। बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर की फीस अलग अलग कॉलेज और यूनिवर्सिटी पर आधारित है। यदि आप किसी बाहरी देश में अभ्यास के लिए जाते है तो वहा पर यह फीस ज्यादा हो सकती है। आप किस प्रकार की कॉलेज और यूनिवर्सिटी चुनते है इस पर बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर की फीस निर्भर है।
बी.आर्क कोर्स के बाद जॉब ऑपर्च्युनिटी - (B.Arch Job Opportunities Details In India)
बी.आर्क कोर्स के बाद आपके लिए जॉब ऑपर्च्युनिटी बहुत बड़ी है। आप अलग अलग फील्ड में अपना कैरियर बना सकते है जैसे आप मैनेजर, डाटा एनालिस्ट - आर्किटेक्चर, आर्किटेक्चर ड्राफ्ट्समैन, मैनेजर आर्किटेक्चर, प्रोजेक्ट असिस्टेंट मैनेजर - आर्किटेक्चर, स्टाफ कंसल्टेंट, बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर जैसी पोस्ट पर आप अपना कैरियर बना सकते हैं।
बी.आर्क कोर्स के बाद सेलरी - (Salary After B.Arch Course Details In Hindi)
B.Arch कोर्स करने के बाद जॉब में आपको करीब औसत वेतन लगभग 4.10 लाख Annual के आसपास होगा। यह सेलरी आपके स्किल और आपके अनुभव पर निर्भर होता है। जैसे जैसे आपका अनुभव और स्किल्स बढ़ेगी वैसे वैसे आपकी सैलरी भी बढ़ेगी।
आज आपने क्या सीखा: बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर कोर्स के बारे में [B.Arc Course Details In Hindi]
दोस्तों आज इस आर्टिकल में आपने जाना की, b.arch course के बारे में डिटेल में जानकारी जैसे
- B.Arch kya hai
- B.Arch full form kya hai
- B.Arch Course Kaise Kare
- B.Arch course fees
- B.Arch course ke baad career opportunities
Guys इस आर्टिकल मैंने B.Arch Course Details In Hindi से जुड़ी सारी जानकारी देने की कोशिश की है। यदि आप कोई जानकारी शामिल करवाना चाहते हैं या कोई सवाल पूछना चाहते है तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर बताए।
मुझे उम्मीद है कि इस आर्टिकल के मदद से आपको इस कोर्स के बारे में सारी जानकारी मिल चुकी होगी और जानकारी अच्छी और हेल्पफुल लगी हो तो स्टूडेंट के साथ जरूर शेयर करे ताकि वे अपना कैरियर बना सके।
धन्यवाद
ये जरूर पढ़े:

